Ad

Showing posts with label स्वरोजगार. Show all posts
Showing posts with label स्वरोजगार. Show all posts

Saturday, 23 January 2016

आपका शौक एक व्यवसाय साबित हो सकता है।

यदि आप कुछ अतिरिक्त धन कमाना चाहते हैं तो अपने पसंदीदा शौक को एक व्यवसाय के रूप में स्थापित कर सकते हैं। शौकिया व्यवसाय आमतौर पर घर से चलाया जाता है और ऐसा व्यवसाय अक्सर मनोरंजक गतिविधियों पर आधारित होता है। ऐसी बहुत सी चीजें जो आप घर बैठे कर सकते हैं। आप अपनी रुचि के अनुसार उनमें से कोई भी चुन सकते हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं :

सिलाई / कढ़ाई :- यदि आप अलग अलग शैलियों और स्वरूप में सुंदर कपड़े सिलाई कर सकते हैं, तो आप एक बुटीक खोल‌ सकते हैं और आपको कई ग्राहक भी मिल सकते हैं। आप विभिन्न अवसरों के लिये अलग-अलग तरह के वस्त्र तैयार कर सकते हैं।
हस्त‌ कला की वस्तुएँ बनाना :- हस्तकला की वस्तुएं बनाना वास्तव में एक रचनात्मक काम है और यदि आप‌ यह‌ कर रहे हैं इसका मतलब यह है कि आप एक रचनात्मक व्यक्ति हैं । हस्तकला से बहुत‌ सी वस्तुएें बनाई जा सकती हैं जैसे कि कपड़े, सजावटी वस्तुएें , दीपक, बर्तन , चित्रकारी , आभूषण , मुलायम खिलौने और भी बहुत कुछ‌ । आप अपने बनाए सामान को प्रदर्शनीयों, व्यापार मेलों आदि में लगा सकते हैं।
पाक कला (खाना पकाना) :- यदि आप खाना बनाने के शौकीन हैं तो आपको अपने इस शौक को व्यापार में बदलने के लिए बहुत सारे अवसर हैं। हर कोई स्वादिष्ट व्यंजन पसंद करता है । आप सीधे अपने घर से अपने व्यापार की शुरूआत‌ कर सकते हैं। कुछ छोटी मॊटी व्यवस्थाओं के साथ आप अपने घर पर अपनी खुद का केन्द्र‌ चला सकते हैं जहाँ आप‌ लोगों को खाना पकाना सिखाएं। आप अपना खुद का रेस्तरां खोल सकते हैं जहां आप लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन खिला सकें।
संगीत / नृत्य :- एक क्षेत्र ऐसा है, जहां पुरानी मान्यताएं कतई पुरानी नहीं पड़ी हैं। यह क्षेत्र है, नृत्य, संगीत  का। निजी जीवन में शौकिया तौर पर संगीत / नृत्य सीखने वालों की भी संख्या में भारी इजाफा हुआ है। यही वजह है कि छोटे व मंझोले शहरों तक में संगीत / नृत्य सिखाने वाली अकादमियों की भरमार हो गई है। शादी-ब्याह हो या घरेलू बर्थडे पार्टियां या फिर किसी खास खुशी को इन्जॉय करने के लिए दी गई पार्टी, हर जगह आजकल नाचने-गाने का चलन बढ़ रहा है। कहने की बात यह है कि संगीत / नृत्य अब रोजगार का एक शानदार जरिया बन गया है।  एक नृत्य के शिक्षक को औसतन 10,000 से 25,000 रुपये मासिक आसानी से मिल जाते हैं।
चित्रकारी :- वर्तमान दौर में शौकिया तौर पर किए जाने वाले काम भी करियर में तबदील हो चुके हैं । फाइन आर्ट्स अथवा ललित कला भी एक ऐसा ही क्षेत्र है। चित्रकारी में आपकी रुचि आपको बेशुमार दौलत और शोहरत का मालिक बना सकती है। आजकल एक पेंटिंग का लाखों में बिकना एक सामान्य बात हो गई है। यह क्षेत्र केवल पेंटिग बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि विज्ञापन और मार्केटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी चित्रकारी के विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है। आप स्वतंत्र रूप से काम करके आर्ट गैलरी में अपनी पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाकर भी लाखों की कमाई कर सकते हैं।
लेखक‌ :- यह आपके लिए सबसे स्पष्ट विकल्प हो सकता है। आप अलग अलग लोगों या संगठनों के लिये स्वछन्द लेखक या ब्लाॅगर के रुप में काम कर सकते हैं। आप अपनी खुद की कविताओं या कहानियों की किताबें लिखकर भी उन्हें प्रकाशित कर सकते हैं। आप फिल्मों में पटकथा लेखक भी बन सकते हैं। यदि आप पर्याप्त रचनात्मक हैं और अच्छा लिख सकते हैं, तो इससे अच्छे पैसे कमाने के और भी उपाय मौजूद हैं।

Wednesday, 20 January 2016

कला और शिल्प व्यवसाय

अक्सर लोग पैसा बनाने का एकमात्र उद्देश्य के लिए कारोबार शुरू करने का फैसला करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इस जूनून के लिए आप उस काम को चुनते हैं जिसका आपको अधिक अनुभव है। शिल्प व्यवसाय आपको पैसे कमाने के साथ आनंद का अवसर प्रदान करता है। कला और शिल्प व्यवसाय में सफल होने के लिए, आपको एक अच्छी योजना और कड़ी मेहनत करने के लिए एक प्रतिबद्धता की आवश्यकता होगी। आप अभ्यास के साथ घर पर अपने क्राफ्टिंग कौशल परिपूर्ण कर सकते हैं। लेकिन आप अपने कौशल को उन्नत करने के लिए वीडियो, किताबें और इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं।
अपने घर में शिल्प व्यापार के लिए एक व्यापार की योजना तैयार करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके व्यापार के लिए फंड कैसा होगा। आपके व्यापार के लिए एक नाम का चयन करें। ऐसा नाम जिससे ग्राहकों को यह समझने में मदद मिले की आप क्या बेचते हैं। शिल्प की आपूर्ति और उपकरणों के थोक व्यापारी का पता लगाएं। आपूर्ति और उपकरणों को थोक खरीदने से आपको अधिकतम लाभ में मदद मिल सकती है। अपने शिल्प व्यापार के लिए एक अलग बैंक खाता खोलें।  अपने घर में अपने शिल्प व्यापार के लिए एक जगह सेट करें। अपने शिल्प के लिए बैग और उपहार बक्से सहित आकर्षक पैकेजिंग खरीदें। यह सुनिश्चित करें की आप अपने कलाकृति को कहां बेचेंगे। इसे आप बजार और मेलों में बेच सकते हैं या फिर शिल्प और कलाकृति की बिक्री करने वाली वेबसाइटों के माध्यम से भी आप अपनी कलाकृति बेच सकते हैं। वेबसाइटों के माध्यम से बेचने पर आप अधिक से अधिक लोगों तक अपने उत्पाद बेच सकते हैं।

Saturday, 5 September 2015

स्मार्टफोन से कमा सकते हैं लाखों रु.

अगर आपके पास स्मार्टफोन है और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आपघर बैठे लाखों रूपए कमा सकते हैं। कई ऑनलाइन वेबसाइट आपके फोटो खरीदने के लिए तैयार हैं। आप फोटो खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। कंपनी इन फोटो का इस्तेमाल दुनिया के अलग-अलग देशों में करती हैं। यदि आपका फोटो चुना जाता है, तो आपको एकमुश्त भुगतान के बाद रॉयल्टी भी मिलेगी।
विभिन्न वेबसाइट्स पर फोटो भेजने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास प्रोफेशनल कैमरा हो, आप अपने स्मार्टफोन से भी फोटो खींच सकते हैं। हालांकि, फोटो पिक्सल का ख्याल रखना जरूरी है। पिक्चर क्वालिटी बेहतर होगी, तभी कंपनी आपको डिमांड भेजेगी।
इन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं फोटो अपलोड
इस वेबसाइट के 100 देशों में 1.50 मिलियन के अधिक क्लाइंट हैं। शुरुआत में फोटो की कीमत उसकी क्वालिटी के आधार पर तय की जाती है। कंपनी की डिमांड के मुताबिक आपको फोटो उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद आपको उसकी कीमत मिल सकेगी।
इस वेबसाइट का दावा है कि वह 150 से अधिक देशों में डील करती है। अब तक यह अपने कंट्रीब्यूटर को 250 मिलियन डॉलर से अधिक पेड कर चुकी है। कंपनी के पास रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का भी ऑप्शन है।
वेबसाइट पर फोटो, इलस्ट्रेशन और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। यहां आपको रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। हां, आपके द्वारा लिए गए फोटो के पिक्सल अच्छे होने चाहिए। इसके लिए बेहतर कैमरा उपयोग करेंगे, तो अच्छा रेस्पॉस मिलेगा।

Sunday, 19 October 2014

बायोडीजल से बढ़ती रोजगार की संभावनाएं

हमारे देश में पेट्रोलियम पदार्थों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके कारण हमारा देश 80 प्रतिशत पेट्रोलियम पदार्थों को अन्य देशों से आयात करता है। आज पेट्रो पदार्थों के मूल्य के कारण पूरा विश्व चिंतित है। भारत जैसे विकासशील देश में जहां विकास की गति बढ़ रही है, वहां ऊर्जा की आवश्यकता भी बढ़ रही है। 
क्या है बायोडीजल ?

Monday, 6 October 2014

आधुनिक युग में ब्यूटीपार्लर व्यवसाय में अपार संभावनाएं

सौंदर्य के प्रति महिलाओं की जागरूकता यूं तो आदिकाल से ही है, परन्तु आज के फैशनपरस्त माहौल में पूरा महिला वर्ग चाहे वह कॉलेज की छात्रा हो या गृहणी,  सौंदर्य के प्रति सजग हैं। सौंदर्य के प्रति सजगता न केवल युवतियों  बल्कि युवा लड़कों एवं अधिक उम्र की महिलाओं में भी देखी जा सकती है। युवा पुरुष और महिलाएं तो फिल्मी सितारों की तरह सुंन्दर दिखने के लिए हजारों रूपये खर्च करने को तैयार रहते हैं, जबकी फिल्मी सितारे तो अपनी खूबसूरती की ही रोटी खाते हैं। खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम दे रहे हैं ब्यूटी पार्लर। जब सभी खूबसूरत नजर आना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन्स का काम भी बड़े पैमाने पर होगा ही। आज के फलते-फूलते स्वरोजगारों पर नजर डालें तो ब्यूटी पार्लर का काम उनमें अलग ही चमकता नजर आएगा।

Monday, 29 September 2014

अगरबत्ती बनाएं, खूशबू के साथ धन भी कमाएं

अगरबत्ती एक बत्ती है जिसे जलाने पर धुँआ निकलता है। अगरबत्ती का स्वरोजगार आजकल खूब फल-फूल रहा है।अगरबत्ती का उपयोग लगभग प्रत्येक भारतीय घर, दुकान तथा पूजा-अर्चना के स्थान पर अनिवार्य रूप से किया जाता है। सुबह की दिनचर्या प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक घर में अगरबत्ती जलाई जाती है, जो इस उत्पाद की व्यापक खपत को दर्शाता है।घर बैठी  महिलाओं के लिए यह स्वरोजगार कमाई का उम्दा जरिया बन चुका है।

Friday, 8 August 2014

घर से ऑफिस-ऑफिस

बात चौंकाने वाली है मगर सही है कि गूगल पर जिस 'की वर्ड' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वह है Work From Home । हर कोई घर बैठे कमाई करना चाहता है, चाहे पार्ट टाइम काम हो या फूल टाइम। इनमें एक बड़ा हिस्सा उन महिलाओं का है जो घर की जिम्मेदारी उठाने के साथ काम भी करना चाहती है। यह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इंटरनेट पर Work from home के तमाम ऐसे ऑप्शन है, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। 

Monday, 21 July 2014

किराना कारोबार, छोटे स्टोर्स के साथ बनें स्मार्ट बिजनेसमैन

यदि आप किराना कारोबार में मौका ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खुदरा व्यापार में एक खुदरा व्यापारी निर्माता या थोक व्यापारी के माध्यम से माल या उत्पाद खरीदता है, और फिर अंतिम उपयोगकर्ता को छोटी मात्रा में बेचता है। खुदरा प्रतिष्ठानों  को अक्सर दुकान या स्टोर कहा जाता है। खुदरा व्यापारी आपूर्ति श्रृंखला के अंत में होते हैं। दुकानें आवासीय सड़कों पर, बाजारू गलियों में या एक शॉपिंग मॉल में हो सकती है।दुनिया के कुछ भागों में, खुदरा व्यापार में अभी भी परिवार-संचालित छोटी दुकानों का वर्चस्व है।  
खुदरा को आमतौर पर उत्पादों के निम्नलिखित प्रकार के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है।

Friday, 18 July 2014

डेयरी उद्योग- मशीन मिल्किंग प्रणाली


डेयरी व्यवसाय के बारे में हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं। आज इस व्यवसाय से जुड़ी कुछ नई बातें बता रहा हूँ, जिससे आपके डेयरी व्यवसाय में समय, पैसे और श्रम शक्ति की काफी बचत होगी। आधुनिक मशीन मिल्किंग प्रणाली का सर्वप्रथम उपयोग डेनमार्क व नीदरलैंड में हुआ। आजकल यह प्रणाली दुनियाभर के हजारों डेयरी फार्मों द्वारा उपयोग में लायी जा रही है। मशीन मिल्किंग का एक छोटा मॉडल भी है जिसे 10 से भी कम पशुओं के लिए सुगमता से उपयोग में लाया जा सकता है। मशीन मिल्किंग में पशुओं की थन कोशिकाओं को कोई कष्ट नहीं होता जिससे दूध की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होती है।

Monday, 14 April 2014

मशरूम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें

मशरूम एक पौष्टिक आहार है और इसकी स्वादिष्ट सब्जी बनती है। मसरूम  में वसा की मात्रा बिल्कुल कम होती है। इसमें विभिन्न प्रकार के तत्व पाये जाते हैं जैसे, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज आदि।मशरूम का प्रयोग बहुत से बीमारियों से निजात दिलाता है। ह्रदय रोग तथा मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए भी यह अच्छा है। मशरूम की खेती करना बहुत आसान है। इसे पुरुषों के अलावा महिलाएं भी अपने बल पर आसानी से कर सकती है। विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में मशरूम की खेती से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Sunday, 23 February 2014

कैटरिंग के कारोबार को बनाएं रोजगार

स्वाद की दुनिया में आगे बढ़ने की चाहत है और आपकी मैनेजमेंट स्किल्स अच्छी है तो कैटरिंग का व्यवसाय आपको एक सफल व्यवसायी की पहचान दिला सकता है। शादी और पार्टी में सजावट अच्छी हो न हो, खाना जरुर लाजवाब होना चाहिए। यदि मेहमान चटकारे ले लेकर आपकी पार्टी में खाने के मजे ले तो समझ जाइये कि सारे पैसे वसूल हो गये। क्योकि लाइटिंग और सजावट को तो लोग कुछ दिनों में भूल जाते हैं, मगर खाने का स्वाद मेहमानों को अरसे तक याद रहता है।

Wednesday, 29 January 2014

बैग निर्माण

आजकल युवा अपने स्टाइल को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं, यहां तक कि अब ये रुझान बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि आज स्कूल के बस्ते से लेकर कॉलेज और ऑफिस जाने के बैग्स तक सब स्टाइलिश होते जा रहे हैं। आजकल लोग लैपटॉप, टैबलेट आदि गैजेट खूब खरीद रहे हैं। ऐसे में इन्हें सम्भाल कर रखने और यात्रा के दौरान काम आने वाले तरह-तरह के बैगपैक्स की जरुरत होती है। बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बैगपैक्स का निर्माण एक बेहतर स्वरोजगार हो सकता है। यदि आपके बैग्स का ब्रांड एक बार लोगों को पसंद आ गया तो आप एक मशहूर शख्सीयत भी बन जायेंगे।

Friday, 10 January 2014

इंटरनेट से कमाई के 5 रास्ते

इंटरनेट के आने के बाद से लगभग हर इंटरनेट योक्ता के मन में एक सवाल जरुर उठा है कि क्या वह इस विशाल अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का इस्तेमाल धन कमाने के लिए कर सकता है? शायद ही कोई व्यक्ति हो जो थोड़ा अतिरिक्त धन पाना न चाहता हो। 
गलत तरीके अपनाए बिना और कोई जोखिम लिए बिना भी इंटरनेट पर अतिरिक्त आय अर्जित कि जा सकती है। लेकिन बिना कुछ किए नहीं। यदि आपके पास कोई हुनर है, या आप अपना समय और श्रम देने को तैयार हैं तो इंटरनेट के महासमुद्र में कहीं न कहीं आपकी सेवाओं या विशेषज्ञता के कद्रदान जरुर मिल जाएंगे।  आखिरकार इंटरनेट से जुड़े लोगों को भी आप-हम जैसी जरूरतें हैं। यदि किसी अमेरिकी नागरिक कि कोई आवश्यकता कोई हिंदुस्तानी व्यक्ति अपेक्षाकृत कम दामों में इंटरनेट के जरिये पूरा कर सकता है तो भला उसे क्या एतराज हो सकता है?

Saturday, 4 January 2014

बुटिक : शौक को बनाएं रोजगार


सिलाई-कढ़ाई के शौकीन लोगों के लिए बुटीक का व्यवसाय बेहद लाभदायक हो सकता है। स्वरोजगार के रूप में बुटीक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपकी रूचि फैशन में है तो आप इस रुझान का लाभ उठा कर कुछ कमाई कर सकते हैं। शुरुआत में आपको फायदे से ज्यादा अपनी पहचान बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

Tuesday, 27 August 2013

करें शेयर बाज़ार में कारोबार

शेयर बाज़ार 
आज भारत में पैसे कमाने के कई साधन मौजूद है, महत्वपूर्ण साधनों में एक बड़ा साधन भारतीय शेयर बाज़ार भी है। शेयर बाज़ार एक ऐसा बाज़ार है जहाँ कंपनियों के शेयर ख़रीदे-बेचे जाते है। भारत में लाखों लोग शेयर बाजार में दो-तीन हजार रूपये से कारोबार शुरू कर आज करोड़पति बन चुके है।

Tuesday, 9 July 2013

मछली पालन : जल में तैरता मुनाफा

कभी मछली पालन मछुआरों तक ही सीमित था, लेकिन आज यह सफल और प्रतिष्ठित लघु उद्योग के रूप में स्थापित हो रहा है। नई-नई तकनीक ने इस क्षेत्र में क्रांति ला दी है। मछली पालन रोजगार के अवसर तो पैदा करता ही है, खाध पूर्ति में वृद्धि के साथ-साथ विदेशी मुद्रा अर्जित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक समय था जब मछलियों को तालाब, नदी, समुद्र के भरोसे रखा जाता था, परन्तु बदलते परिवेश में इसके लिए कृत्रिम जलाशय बनाये जा रहे है, जहां वे सारी सुविधाएं उपलब्ध होती है, जो प्राकृतिक रूप में नदी, तालाब और समुद्र में होती है।

Friday, 10 May 2013

मोमबत्ती उत्पादन : रोशन करें करियर


रंग- बिरंगी और खूबसूरत मोमबत्तियां अपनी सुन्दरता और झिलमिल रोशनी से हर किसी का दिल जीत लेती है। यही वजह है की मोमबत्ती उद्योग ग्रामीण स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रिय  स्तर तक अपनी पहचान बना चुका है। मोमबत्ती उत्पादन एक ऐसा काम है, जिसे घर बैठे घरेलू उद्योग की तरह किया जा सकता है और बड़े स्तर पर फक्ट्री लगा कर भी। इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। आप भी इससे जुड़ कर अपना करियर बना सकते है।

Saturday, 2 March 2013

डेयरी उद्योग

डेयरी पालन उद्योग में दुधारू पशुओं को पाला जाता है। इनमें गाय, भैंस व बकरी उल्लेखनीय है। भैंस और गाय की अपेक्षा बकरी का दूध मात्रा में कम होता है। भैंस और विदेशी नस्ल की गायें ज्यादा मात्रा में दूध देती है। भारत में 32 तरह की गायें पाई जाती है। डेयरी में गाय पालने की मुख्य रूप से तीन प्रजातियाँ है- रेड सिन्धी साहीवाल व गिर, जो सबसे ज्यादा दूध देती है (अक्सर डेयरी पालकों को इस नस्ल के बारे में कम जानकारी होती है)। इसके अलावा जरसी, ब्राउन स्विर होल्स्टन और अयरशायर भी प्रमुख है। जरसी मूलतः अमेरिका में पाई जाती है, होल्स्टन होलैंड में और ब्राउन स्विट्जरलैंड  में पाई जाती है।

Friday, 1 February 2013

बेकरी में रोजगार अपनाएं

नमकीन, बिस्कुट, केक और पैटीज़ में करियर। आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मनोहर लाल अग्रवाल और श्याम सुन्दर अग्रवाल के लिए ये गर्व की बात है, क्योकि एक हल्दीराम तो दूसरा बीकानेरवाला जैसी मशहूर बेकरी कंपनियों के मालिक है। आप भी इस दिशा में कदम उठा सकते है।

Wednesday, 30 January 2013

मधुमक्खी पालन


मधु, मधुमक्खियों द्वारा फूलों से रस एकत्रित करके तैयार किया जाता है।मधु एक हानिरहित पूर्ण भोजन तथा पौष्टिक तत्व प्रदान करने वाला खाध  पदार्थ है। मधुमक्खी पालन एक अत्यंत लाभप्रद व्यवसाय है।