Ad

Wednesday, 29 January 2014

बैग निर्माण

आजकल युवा अपने स्टाइल को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं, यहां तक कि अब ये रुझान बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि आज स्कूल के बस्ते से लेकर कॉलेज और ऑफिस जाने के बैग्स तक सब स्टाइलिश होते जा रहे हैं। आजकल लोग लैपटॉप, टैबलेट आदि गैजेट खूब खरीद रहे हैं। ऐसे में इन्हें सम्भाल कर रखने और यात्रा के दौरान काम आने वाले तरह-तरह के बैगपैक्स की जरुरत होती है। बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बैगपैक्स का निर्माण एक बेहतर स्वरोजगार हो सकता है। यदि आपके बैग्स का ब्रांड एक बार लोगों को पसंद आ गया तो आप एक मशहूर शख्सीयत भी बन जायेंगे।
इस काम को बहुत ही छोटे स्तर से शुरू कर एक बड़े स्तर तक ले जाया जा सकता है। बस थोड़ा-थोड़ा कमा कर अपनी यूनिट में निवेश बढ़ाते जाएं और इसे बड़े कारोबार में तब्दील करते जाएं। शुरुआत में एक साधारण सिलाई मशीन और एक कमरे से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिलाई से जुड़ी अच्छी जानकारी होनी चाहिए और नए-नए तरह के डिज़ाइन बनाने में आपका मन लगना चाहिए, क्योंकि बाजार की मांग के हिसाब से आपको अपने उत्पाद को समयानुकूल बनाना होता है। 
छोटे स्तर पर शुरुआत करने के लिए आपको एक कमरा, एक सिलाई मशीन और बैग बनाने में लगने वाला कच्चा माल चाहिए। भारत के सभी प्रमुख शहरों में इससे जुड़ा कच्चा माल मिल जाता है। 
बड़े शहरों में ऑफिस में काम करने वाले लोगों की संख्या भी लाखों में होती है, जिन्हें कई तरह के कामों के लिए किसी न किसी तरह के बैग कि जरुरत पड़ती रहती है। इस जरुरत को पूरा कर आप लाभ कमा सकते हैं और खुदरा बाजार में इसे सीधे भी बेचा जा सकता है। मल्टी ब्रांड स्टोर चलाने वाली कम्पनियां खुद का सामान भी रखती है और लोकल मेकर्स का भी। आप सीधे उनसे भी आर्डर ले सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment