Ad

Showing posts with label वेबसाइट. Show all posts
Showing posts with label वेबसाइट. Show all posts

Tuesday, 8 August 2017

कंप्यूटर पर फेसबुक से सीधे डाउनलोड करें वीडियो

फेसबुक पर रोजाना आठ अरब ज्यादा वीडियो अपलोड किए जाते हैं| इनमें से कई वीडियो फिल्मी गानों या ट्रेलर के होते हैं तो कई हास्य सामग्री परोसते हैं| कई वीडियो खाना बनाने से लेकर रोजमर्रा के काम आसानी से निपटाने का हुनर भी सिखाते हैं| यूजर फेसबुक वीडियो को न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि नई चीजें सीखने का बेहतरीन जरिया भी मानते हैं| कंप्यूटर या लैपटॉप पर इन्हें डाउनलोड करने के लिए वे थर्ड-पार्टी एप या वेबसाइट का सहारा लेते हैं, जबकि यह काम सीधे फेसबुक से ही मुमकिन है| वो भी चंद सेकंड के भीतर|

किसी एप या साइट की जरुरत नहीं : फेसबुक से जो भी वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं. सबसे पहले उसे प्ले करें| माउस वीडियो पर रखते हुए ‘राइट क्लिक’ दबाएं| आपको ‘पॉज’ और ‘म्यूट’ के साथ ‘शो वीडियो यूआरएल’ का विकल्प नजर आएगा| इसे चुनने पर आप स्क्रीन पर वीडियो का यूआरएल देख सकेंगे| उसे कॉपी करें| इसके बाद ब्राउज़र में नया टैब खोलें और यूआरएल उसमें पेस्ट कर दें| एंटर दबाने से पहले यूआरएल की शुरुआत में दिए www को m से बदलना न भूलें| इससे वीडियो नए टैब में खुल जाएगा| उसे दोबारा प्ले करते हुए राइट क्लिक दबाएं| इससे स्क्रीन पर ‘सेव वीडियो’ का विकल्प दिखेगा| जैसे ही आप उसपर क्लिक करेंगे , वीडियो डाउनलोड होने लगेगा| आप उसे कंप्यूटर या लैपटॉप में मनचाही लोकेशन पर सेव कर सकते हैं|

ज्यादातर यूजर लेते हैं वेबसाइट का सहारा : फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने के लिए यूजर Downvids, Downfacebook, Keepvid.com, Savefromnet, और Catchvideo.net, जैसी साइट की मदद लेते हैं| वीडियो प्ले करके आपको सबसे पहले फेसबुक के एड्रेस बार में मौजूद लिंक को कॉपी करना हैं| फिर साइट खोलकर ‘पेस्ट वीडियो लिंक’ के विकल्प में लिंक डालने पर आपको वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा मिल जाती है| ये सभी साइटें रेजोल्यूशन चुनने भी विकल्प देती है|

मोबाइल के लिए एप जरुरी : मोबाइल पर फेसबुक से सीधे कोई वीडियो डाउनलोड नहीं किया जा सकता| इसके लिए Myvideodownloader और Facebookdownloader जैसे स्मार्टफोन एप्लीकेशन की जरुरत पड़ती है| फोन में एप इंस्टॉल करने के बाद आपको फेसबुक वीडियो के बगल में दिए ‘टिक’ के आइकन पर क्लिक करना पड़ता है| इससे डाउनलोड का विकल्प खुलकर सामने आ जाता है| उसे चुनने पर वीडियो डाउनलोड होकर खुद बखुद आपके फोन या मेमोरी कार्ड में सेव हो जाता है|

Wednesday, 6 January 2016

यू ट्यूब के खास फीचर से करें समय और डाटा की बचत

विडियो साइट यूट्यूब पर कई ऐसे फीचर हैं जिनके जरिए समय और डाटा बचाने के साथ मजेदार तरीके से विडियो देख सकते हैं। यूट्यूब विडियो को बिना किसी सॉफ्टवेयर या एप से सीधे फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। विडियो से एमपी 3 फाइल भी बनाई जा सकती है। यूट्यूब का लुक भी अपनी मर्जी के हिसाब से बदल सकते हैं।
बिना एप करें विडियो डाउनलोड : यूट्यूब विडियो को बिना किसी एप या सॉफ्टवेयर की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए विडियो के यूआरएल में www. के बाद और youtube.com से पहले ss लगा दें। इसके बाद विडियो का यूआरएल www.ssyoutube.com ऐसा दिखेगा। यहां क्लिक कर अलग-अलग क्वालिटी में विडियो डाउनलोड कर पाएंगे।
विडियो शुरू होने का समय सेट करें : विडियो शुरू होने का समय भी एक क्लिक में सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी विडियो को एक मिनट 20 सेकेंड से देखना चाहते हैं तो इसके यूआरएल के बाद #t=01m20s लगा दें। इसके बाद विडियो खुलने पर एक मिनट 20 सेकेंड से शुरू होगी। इस लिंक को शेयर भी कर सकते हैं।
विडियो बफर होने पर खेलें गेम : इंटरनेट की स्पीड कम होने की वजह से हाई क्वालिटी की विडियो बफर करती है। अगर आपके पास यूट्यूब प्लेयर का न्यू वर्जन है तो विडियो बफर होने के दौरान स्नेक गेम खेल जा सकता है। इसके लिए कीबोर्ड पर दो सेकेंड के लिए बायाँ एरो (←) बटन दबाएं और फिर डाउन एरो (↓) बटन दबाएं।
विडियो की एमपी 3 फाइल बनाएं : यूट्यूब पर मौजूद गानों को एमपी 3 फाइल में कनवर्ट कर डाउनलोड किया जा सकता है। इससे डाटा भी बचता है। इंटरनेट पर कई ऐसी साइट हैं जो विडियो कंप्रेस कर एमपी 3 में बदल देती है। यहां विडियो का यूआरएल डालना होगा। इसके बाद कनवर्ट के विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
ये साइट बनाती हैं एमपी 3 फाइल :
आकर्षक स्क्रीन पर देखें विडियो : यूट्यूब के ‘लीन बैक’ फीचर में आकर्षक और बड़ी स्क्रीन पर विडियो दिखती है। यहां अन्य चैनलों द्वारा सुझाई विडियो, होम पेज व अन्य भी दिखते हैं। इन्हें इस प्रकार सेट किया गया है कि ये प्ले होने वाली विडियो के ऊपर आते ही बैकग्राउंड में चले जाते हैं। इसके लिए (youtube.com/leanback) पर विजिट कर सकते हैं। इस साइट पर जाते ही यूट्यूब एकदम बदले हुए लुक में दिखाई देगा।

Sunday, 18 October 2015

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों का अंजाना तथ्य

सोशल नेटवर्किंग साइट्स गूगल, फेसबुक और ट्विटर के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते।—–>>>

फेसबुक का रंग नीला इसलिए है क्योंकि मार्क जकरबर्ग हरा और लाल रंग नहीं देख सकते।

गूगल ने google.com के अलावा कई सारी ऐसी डोमेन्स खरीद रखी हैं जो जिनमें गूगल की स्पेलिंग गलत है। ऐसा इसलिए ताकि अगर गलत स्पेलिंग भी टाइप हो जाए तो आप गूगल पेज पर ही पहुंचें। इनमें से कुछ हैं: gooogle.com, gogle.com, और googlr.com।
यूआरएल बार में https://discover.twitter.com/first-tweet टाइप करेंगे तो आपको अपना पहला ट्वीट मिल जाएगा। आप दूसरों के पहले ट्वीट्स भी देख सकते हैं।

गूगल बकरियां किराये पर लेती है!
जी हां, गूगल 200 बकरियां किराये पर लेती है। नहीं, नहीं! इन बकरियों का सर्च इंजन से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, गूगल के हेडक्वॉर्टर्स में उगी घास खाने के लिए इन्हें कैलिफॉर्निया ग्रेजिंग नाम की एक कम्पनी से किराये पर लाया जाता है। घास कटवाने के लिए गूगल में मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

गूगल को खरीद सकती थी Yahoo!
याहू गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी, लेकिन नहीं खरीदा। इसी की वजह से लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर गूगल पर काम करना शुरू किया। सोचिये, ये डील हो जाती तो याहू आज कहां होता…

फेसबुक के पास एक स्पेशल टीम है जो उस डेटा का ऐनालिसिस करती है जो आपने टाइप तो किया पर पोस्ट नहीं किया। यह टीम फेसबुक का ‘सोशल एक्सपेरिमेंट’ कंडक्ट करती है जिसके तहत उन्हें वे कारण ढूंढने होते हैं जिनके चलते यूजर ने अपना मेसेज या स्टेटस टाइप कर के छोड़ दिया। आगे नहीं भेजा। इससे उन्हें ह्यूमन सायकॉलजी की समझ मिलती है।
आइसलैंड ने अपना संविधान दोबारा लिखने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया था। जी हां, यह सच है।

गूगल के असली फाउंडर ‘Googol’ बनाने जा रहे थे। लेकिन, इनवेस्टर्स ने चेक पर ‘Google’ लिख दिया। …फिर क्या, ‘Google’ आपके सामने है।

ट्विटर के लोगो डिजायन के पीछे 13 सर्कल हैं। ये 13 गोले हैं ट्विटर के डिजायन का आधार।

Saturday, 5 September 2015

दोबारा पाएं स्मार्टफोन से डिलीट हो गई दोस्तों की यादें

स्कूल और कॉलेज लाइफ में खूब दोस्त बनते हैं। दोस्तों संग बिताये पलों को अपने फोन में संभालकर हर कोई रखता है। पर कई बार गलती से या किसी की शैतानी से आपका डाटा डिलीट हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी जानकारी से आप अपना डाटा वापस पा सकते हैं। इंटरनेट पर कई ऐसे सॉफ्टवेयर मौजूद है जिनकी मदद से डिलीट हुए डाटा को वापस स्टोर किया जा सकता है। इन सॉफ्टवेयर से कार्ड में सेव गाने, फोटो, वीडियो व दूसरी फाइलों को रीस्टोर किया जा सकता है।
एंड्राइड यूजर को जीमेल से मिल सकता है कांटेक्ट : एंड्राइड फोन इस्तेमाल करने वाले लोग जीमेल के जरिए फोन में सेव कांटेक्ट को वापस हासिल कर सकते हैं। गूगल के एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले फोन में सेव कांटेक्ट जीमेल में सेव हो जाते हैं। गूगल के मुताबिक फोन से डिलीट हुए कांटेक्ट को 30 दिन के अंदर ही जीमेल से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए फोन में लॉग-इन होने वाले जीमेल अकाउंट का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। कांटेक्ट नंबर रीस्टोर करने के लिए कंप्यूटर पर जीमेल अकाउंट लॉग-इन करें। इसके बाद कंपोज के ऊपर जीमेल लिखा हुआ दिखेगा। यहां क्लिक करने के बाद कांटेक्ट का विकल्प आएगा। इस विकल्प को खोलने परफोन में सेव कांटेक्ट मिल जाएंगे।
हर फाइल मिलेगी वापस: फोन या कैमरा के मेमोरी कार्ड से डिलीट हुआ डाटा कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से हासिल किया जा सकता है। कार्ड में अगर तस्वीरें, वीडियो, म्यूजिक, ईमेल, डॉक्यूमेंट और अन्य फाइलें डिलीट हो गयी है तो उन्हें भी आसानी से हासिल किया जा सकता है। मेमोरी कार्ड में डाटा डिलीट होने के बाद एक बात का ख्याल जरूर रहे कि फोटो या वीडियो डिलीट होने पर मेमोरी कार्ड को इस्तेमाल न करें। इसे तुरंत फोन से निकाल लें।
ऐसे पाएं कार्ड से डिलीट हुआ डाटा:
    •  recuva.en.softonic.com पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें।
    • कार्ड रीडर से मेमोरी कार्ड लगाएं।
    • recuva को खोलने पर कई फाइल के फॉर्मेट मिलेंगे।
    • आप किसी भी फाइल को रिकवर करना चाहते हैं तो ‘अंदर’ के विकल्प पर क्लिक करें।
    • फाइल लोकेशन का विकल्प आएगा। यहां ब्राउज़ माई कंप्यूटर से मेमोरी कार्ड को सेलेक्ट करें। यहां डिलीट हुआ सभी डाटा मिल जाएगा।

स्मार्टफोन से कमा सकते हैं लाखों रु.

अगर आपके पास स्मार्टफोन है और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आपघर बैठे लाखों रूपए कमा सकते हैं। कई ऑनलाइन वेबसाइट आपके फोटो खरीदने के लिए तैयार हैं। आप फोटो खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। कंपनी इन फोटो का इस्तेमाल दुनिया के अलग-अलग देशों में करती हैं। यदि आपका फोटो चुना जाता है, तो आपको एकमुश्त भुगतान के बाद रॉयल्टी भी मिलेगी।
विभिन्न वेबसाइट्स पर फोटो भेजने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास प्रोफेशनल कैमरा हो, आप अपने स्मार्टफोन से भी फोटो खींच सकते हैं। हालांकि, फोटो पिक्सल का ख्याल रखना जरूरी है। पिक्चर क्वालिटी बेहतर होगी, तभी कंपनी आपको डिमांड भेजेगी।
इन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं फोटो अपलोड
इस वेबसाइट के 100 देशों में 1.50 मिलियन के अधिक क्लाइंट हैं। शुरुआत में फोटो की कीमत उसकी क्वालिटी के आधार पर तय की जाती है। कंपनी की डिमांड के मुताबिक आपको फोटो उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद आपको उसकी कीमत मिल सकेगी।
इस वेबसाइट का दावा है कि वह 150 से अधिक देशों में डील करती है। अब तक यह अपने कंट्रीब्यूटर को 250 मिलियन डॉलर से अधिक पेड कर चुकी है। कंपनी के पास रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का भी ऑप्शन है।
वेबसाइट पर फोटो, इलस्ट्रेशन और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। यहां आपको रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। हां, आपके द्वारा लिए गए फोटो के पिक्सल अच्छे होने चाहिए। इसके लिए बेहतर कैमरा उपयोग करेंगे, तो अच्छा रेस्पॉस मिलेगा।

Wednesday, 7 January 2015

नौकरी डॉट कॉम की कहानी

संजीव बिखचंदानी ने अपने स्कूल के दिनों से ही इस बात को लेकर मन बना लिया था कि वह नौकरी नहीं करना चाहते। मगर विडंबना देखिए कि वही बिखचंदानी अब लाखों भारतीयों को नौकरी ढूंढने में मदद कर रहे हैं। 
उनका, देश के सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हुआ मगर उसे ठुकरा कर उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ना तय किया क्योंकि वह कम अवधि का कोर्स था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी कर ली। दो साल बाद जब उन्हें वहां सारी चीजें समझ में आ गयी तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी।  1997 में जब संजीव बिखचंदानी ने नौकरी खोजने के लिए एक वेबसाइट बनाई तो उसे लोगों के बीच ऐसी लोकप्रियता मिली कि आज वह भारत के प्रमुख वेब बिज़नेस के मालिक हैं। ऐसी वेबसाइट के बारे में वह इसलिए सोच पाए क्योंकि उन्होंने अपने साथियों को बिज़नेस पत्रिकाएँ आगे के बजाए पीछे से पढ़ते देखा था जहाँ नौकरियों के बारे में जानकारी छपी होती थी। उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में naukrigulf.com99acres.com और  jeevansathi.com आदि को शामिल कर लिया है। 

Thursday, 30 October 2014

'अलीबाबा' की कामयाबी का राज

Alibaba.com के संस्थापक 'जैक मा '
'झींगे इकट्ठे कर लो और और व्हेल खुद ही चली आएंगी' चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा शुरुआती वर्षों में इस कथन का अक्सर इस्तेमाल किया करते थे। अपार्टमेंट के एक छोटे से कमरे से आज उसने अपनी ई-कॉमर्स कंपनी को दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Alibaba.com दुनिया भर में नाम कमा रही है। वह किसी बने बनाये नियमों पर काम नहीं करते, बस यह तय करते है कि जो भी करें मुनाफा हो।
1980 में  स्कूल टीचर की नौकरी करने के तीन साल बाद उन्होंने अनुवाद करने वाली एक कंपनी खोली। 1994 में अमेरिका यात्रा के दौरान इंटरनेट पर लोगों को पहली बार एक दूसरे को बात करते हुए देखा। उन्हें यह बात करामाती लगी कि कैसे घर बैठे लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इंटरनेट के जरिये जुड़ सकते हैं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने 'चाइना पेज' लॉन्च किया। यह देश की पहली ऑनलाइन डायरेक्टरी थी। इसकी कामयाबी से जैक मा चीन में 'मिस्टर इंटरनेट' के नाम से मशहूर हो गए। लेकिन चीन में इंटरनेट का प्रसार ज्यादा न होने की वजह से मा ने चाइना पेज बंद कर दिया और अपने नए प्रोजेक्ट अलीबाबा की तैयारी में लग गए। जापान की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी सॉफ्टबैंक से मा कर्ज लेने में कामयाब हुए। यह कंपनी चीन के आईटी सेक्टर में निवेश करती है। अलीबाबा में शुरुआती निवेश करने वालों में से एक वू यिंग ने वेबसाइट पर लिखा "एक पुरानी सी जैकेट और हाथ में एक कागज पकडे वह हमारे पास आया था।" कुल छह मिनट में उसने निवेशकों को इतना यकीन दिला दिया कि उन्हें दो करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज मिल गया। हालांकि नकली सामान बेचने के आरोपों के कारण 2011 में अलीबाबा विवादों में रही। इसके बाद उन्होंने अपने दो सहायकों को नौकरी से निकाल दिया। 2013 में मा ने अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद छोड़ दिया। लेकिन इससे न ही उनकी शोहरत में कोई कमी आई न कंपनी के विवादों में। मा ने इशारा दिया कि आगे वह ऑनलाइन डाटा टेक्नोलॉजी की दिशा में काम करना चाहते हैं। 

Friday, 8 August 2014

घर से ऑफिस-ऑफिस

बात चौंकाने वाली है मगर सही है कि गूगल पर जिस 'की वर्ड' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वह है Work From Home । हर कोई घर बैठे कमाई करना चाहता है, चाहे पार्ट टाइम काम हो या फूल टाइम। इनमें एक बड़ा हिस्सा उन महिलाओं का है जो घर की जिम्मेदारी उठाने के साथ काम भी करना चाहती है। यह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इंटरनेट पर Work from home के तमाम ऐसे ऑप्शन है, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। 

Saturday, 26 July 2014

फ्लिपकार्ट की सफलता की कहानी

flipkart यह एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसकी स्थापना 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी। वास्तव में यह ऑनलाइन मेगा स्टोर है, जहां हजारों वस्तुओं की बिक्री होती है। इसका वार्षिक व्यवसाय 500 करोड़ रुपए से भी अधिक है और इसके पास 4500 से भी अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। एक अनुमान के अनुसार इस कंपनी की कीमत 9000 करोड़ रुपए से भी अधिक आंकी गयी है। यह कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में स्थित है।

Thursday, 24 April 2014

फिर से पाएं खोई फाइल को

वह पल कितना टेंशन भरा होता है, जब कोई कंप्यूटर फाइल जिसमें आपका महत्वपूर्ण डाटा स्टोर है वह गलती से आपसे डिलीट हो जाता है। आप समझ बैठते हैं कि आपकी सारी मेहनत बेकार चली गई और वह फाइल दोबारा नहीं मिल सकती है। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि यदि कभी गलती से ऐसा हो जाए तो बहुत हद तक संभव है कि आप पुनः उस डिलीट फाइल को रिकवर कर सकते हैं। जी हां, आज आपको डिलीट फाइल से संबंधित कुछ ऐसी ही बात बताते हैं, जो आपके टेंशन को बहुत हद तक कम कर देगा। साथ ही आप अपने खोए हुए बहुमूल्य डाटा को फिर से वापस पा लेंगे। आमतौर पर जब हम कंप्यूटर में किसी फाइल को डिलीट करते हैं तो वह फाइल पहले रिसाइकिलबिन में जाती है। यदि आप फाइल को रिसाइकिलबिन से डिलीट करते हैं तो वह फाइल हमेशा के लिए डिलीट हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप ऐसा करते हैं तो आप एक तरह से हार्ड ड्राइव को यह संकेत देते हैं कि अब आपको उस फाइल की कोई जरुरत नहीं रह गई है और सिस्टम उस फाइल को हटा देता है और आप समझ बैठते हैं कि वह फाइल डिलीट हो चुकी है।

Wednesday, 16 April 2014

इंटरनेट आमदनी के 5 तरीके और भी...

नेट के जरिए धन अर्जित करने के वैध तरीकों पर पहले भी हमने चर्चा की थी। आइए इंटरनेट से आय के पाँच और तरीकों पर इस बार नजर डालते हैं। 
ब्लॉगिंग  
ब्लॉगिंग की शुरुआत तो अपने विचारों और रचनाओं को प्रकट करने के मंच के रूप में हुई थी, पर धीरे-धीरे उसका विस्तार हो चुका है। वर्डप्रेसब्लॉगर आदि के जरिए ब्लॉग बनाना बहुत आसान है। लेकिन क्या ब्लॉगों के लिए भी उसी तरह विज्ञापन जुटाए जा सकते है, जैसे की वेबसाइटों या पत्र-पत्रिकाओं के लिए जुटाए जाते हैं? यह थोड़ा मुश्किल तो है पर असंभव नहीं। बशर्ते आपका ब्लॉग किसी न किसी रूप में विशिष्ट हो और उसे पढ़ने वालों की संख्या अधिक हो। ऐसा अच्छी सामग्री के जरिए भी हो सकता है और और अच्छे पब्लिसिटी के जरिए भी।

Monday, 14 April 2014

कामयाब वेबसाइट

क्या आपने अपने व्यक्तिगत या व्यवसायिक उपयोग के लिए कोई साइट बनाई है? यदि हां तो इससे अपनी जरुरत के मुताबिक नतीजे हासिल करने के लिए इन चंद बातों पर जरुर गौर फरमाएं। 
सबसे पहली जरुरत इस बात की है कि आपकी साइट प्रयोग में आसान हो ताकि उस पर ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से पहुंच सके। याद रखें यदि कोई आगंतुक आपकी साइट पर सफलता से नेविगेट नहीं कर सकता तो यह आपके लिए निगेटिव साबित होगा। आपकी वेबसाइट का होमपेज इतना आकर्षक होना चाहिए कि उसपर आने के बाद प्रयोक्ता सभी फीचर्स में न चाहते हुए भी रूचि ले और आपके लक्ष्य के मुताबिक अनुसरण करे। मसलन यदि आपके उत्पाद या सेवा का प्रचार उसमें है तो उसे इतना प्रभावशाली होना चाहिए कि आपको कस्टमर मिल जाए।

Friday, 21 March 2014

वेबसाइट बनाएं तो....


आप अपनी वेबसाइट बनाने जा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जिनसे इसे बनाना काफी हद तक सार्थक हो सकेगा। 
अपनी साइट बनाने के लिए किसी वेब डेवलपर की नियुक्ति से पहले आपको अपना होमवर्क करना चाहिए जैसे- आपकी साइट का उद्देश्य क्या है? क्या यह आपके उत्पादों का एक ऑनलाइन ब्रोशर होगा या आपकी योजना अपने उत्पाद या सेवा को वास्तव में इंटरनेट पर बेचने की है। इसके लिए आपका बजट क्या है? साइट की तमाम देखभाल को आप कैसे मैनेज करेंगे यह भी पहले तय करें। यह भी पहले से जान लें कि क्या वेब डेवलपर आपके वेबसाइट के डिज़ाइन एवं मार्केटिंग दोनों के लिए जिम्मेदार होगा?

Friday, 7 March 2014

इंटरनेट को बनाएं अपनी हार्डडिस्क

ऑनलाइन स्टोरेज उन लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है जिनकी हार्डडिस्क में ज्यादा स्थान बचा नहीं रह गया है या जो अपनी गोपनीय सूचनाओं को दूसरों की खोजी निगाहों से बचने के लिए चिंतित हैं। वह ऐसे लोगों के लिए भी उपयोगी है जो बार-बार होने वाले वायरस के हमले से परेशान हैं और वे भी जो अपने कंप्यूटर के क्रैश हो जाने पर सारा डेटा साफ हो जाने की चिंता से त्रस्त हैं। वे लोग भी इसे उपयोगी पाएंगे जो आमतौर पर यात्रा करते रहते हैं और वे लोग भी जो अपने दस्तावेजों को अन्य लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं।

ऑनलाइन है तो चमकता है बिजनेस

इंटरनेट ने दुनियाभर के लोगों को उत्पादों सेवाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल करने और अपने लाभ के लिए उनका उपयोग करने में सक्षम बनाया है। ऐसे प्रतिस्पर्द्धी माहौल में उपभोक्ताओं का आपके व्यवसाय, उत्पादों और सेवाओं से वाकिफ होना जरुरी है। ऐसे में इंटरनेट घरेलू स्तर के अलावा वैश्विक स्तर पर भी उपलब्ध उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने में आपकी मदद करता है, भले ही आपका व्यवसाय कितना ही बड़ा या छोटा हो।

Friday, 10 January 2014

इंटरनेट से कमाई के 5 रास्ते

इंटरनेट के आने के बाद से लगभग हर इंटरनेट योक्ता के मन में एक सवाल जरुर उठा है कि क्या वह इस विशाल अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का इस्तेमाल धन कमाने के लिए कर सकता है? शायद ही कोई व्यक्ति हो जो थोड़ा अतिरिक्त धन पाना न चाहता हो। 
गलत तरीके अपनाए बिना और कोई जोखिम लिए बिना भी इंटरनेट पर अतिरिक्त आय अर्जित कि जा सकती है। लेकिन बिना कुछ किए नहीं। यदि आपके पास कोई हुनर है, या आप अपना समय और श्रम देने को तैयार हैं तो इंटरनेट के महासमुद्र में कहीं न कहीं आपकी सेवाओं या विशेषज्ञता के कद्रदान जरुर मिल जाएंगे।  आखिरकार इंटरनेट से जुड़े लोगों को भी आप-हम जैसी जरूरतें हैं। यदि किसी अमेरिकी नागरिक कि कोई आवश्यकता कोई हिंदुस्तानी व्यक्ति अपेक्षाकृत कम दामों में इंटरनेट के जरिये पूरा कर सकता है तो भला उसे क्या एतराज हो सकता है?