Ad

Saturday, 23 January 2016

आपका शौक एक व्यवसाय साबित हो सकता है।

यदि आप कुछ अतिरिक्त धन कमाना चाहते हैं तो अपने पसंदीदा शौक को एक व्यवसाय के रूप में स्थापित कर सकते हैं। शौकिया व्यवसाय आमतौर पर घर से चलाया जाता है और ऐसा व्यवसाय अक्सर मनोरंजक गतिविधियों पर आधारित होता है। ऐसी बहुत सी चीजें जो आप घर बैठे कर सकते हैं। आप अपनी रुचि के अनुसार उनमें से कोई भी चुन सकते हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं :

सिलाई / कढ़ाई :- यदि आप अलग अलग शैलियों और स्वरूप में सुंदर कपड़े सिलाई कर सकते हैं, तो आप एक बुटीक खोल‌ सकते हैं और आपको कई ग्राहक भी मिल सकते हैं। आप विभिन्न अवसरों के लिये अलग-अलग तरह के वस्त्र तैयार कर सकते हैं।
हस्त‌ कला की वस्तुएँ बनाना :- हस्तकला की वस्तुएं बनाना वास्तव में एक रचनात्मक काम है और यदि आप‌ यह‌ कर रहे हैं इसका मतलब यह है कि आप एक रचनात्मक व्यक्ति हैं । हस्तकला से बहुत‌ सी वस्तुएें बनाई जा सकती हैं जैसे कि कपड़े, सजावटी वस्तुएें , दीपक, बर्तन , चित्रकारी , आभूषण , मुलायम खिलौने और भी बहुत कुछ‌ । आप अपने बनाए सामान को प्रदर्शनीयों, व्यापार मेलों आदि में लगा सकते हैं।
पाक कला (खाना पकाना) :- यदि आप खाना बनाने के शौकीन हैं तो आपको अपने इस शौक को व्यापार में बदलने के लिए बहुत सारे अवसर हैं। हर कोई स्वादिष्ट व्यंजन पसंद करता है । आप सीधे अपने घर से अपने व्यापार की शुरूआत‌ कर सकते हैं। कुछ छोटी मॊटी व्यवस्थाओं के साथ आप अपने घर पर अपनी खुद का केन्द्र‌ चला सकते हैं जहाँ आप‌ लोगों को खाना पकाना सिखाएं। आप अपना खुद का रेस्तरां खोल सकते हैं जहां आप लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन खिला सकें।
संगीत / नृत्य :- एक क्षेत्र ऐसा है, जहां पुरानी मान्यताएं कतई पुरानी नहीं पड़ी हैं। यह क्षेत्र है, नृत्य, संगीत  का। निजी जीवन में शौकिया तौर पर संगीत / नृत्य सीखने वालों की भी संख्या में भारी इजाफा हुआ है। यही वजह है कि छोटे व मंझोले शहरों तक में संगीत / नृत्य सिखाने वाली अकादमियों की भरमार हो गई है। शादी-ब्याह हो या घरेलू बर्थडे पार्टियां या फिर किसी खास खुशी को इन्जॉय करने के लिए दी गई पार्टी, हर जगह आजकल नाचने-गाने का चलन बढ़ रहा है। कहने की बात यह है कि संगीत / नृत्य अब रोजगार का एक शानदार जरिया बन गया है।  एक नृत्य के शिक्षक को औसतन 10,000 से 25,000 रुपये मासिक आसानी से मिल जाते हैं।
चित्रकारी :- वर्तमान दौर में शौकिया तौर पर किए जाने वाले काम भी करियर में तबदील हो चुके हैं । फाइन आर्ट्स अथवा ललित कला भी एक ऐसा ही क्षेत्र है। चित्रकारी में आपकी रुचि आपको बेशुमार दौलत और शोहरत का मालिक बना सकती है। आजकल एक पेंटिंग का लाखों में बिकना एक सामान्य बात हो गई है। यह क्षेत्र केवल पेंटिग बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि विज्ञापन और मार्केटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी चित्रकारी के विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है। आप स्वतंत्र रूप से काम करके आर्ट गैलरी में अपनी पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाकर भी लाखों की कमाई कर सकते हैं।
लेखक‌ :- यह आपके लिए सबसे स्पष्ट विकल्प हो सकता है। आप अलग अलग लोगों या संगठनों के लिये स्वछन्द लेखक या ब्लाॅगर के रुप में काम कर सकते हैं। आप अपनी खुद की कविताओं या कहानियों की किताबें लिखकर भी उन्हें प्रकाशित कर सकते हैं। आप फिल्मों में पटकथा लेखक भी बन सकते हैं। यदि आप पर्याप्त रचनात्मक हैं और अच्छा लिख सकते हैं, तो इससे अच्छे पैसे कमाने के और भी उपाय मौजूद हैं।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment