इंटरनेट के आने के बाद से लगभग हर इंटरनेट योक्ता के मन में एक सवाल जरुर उठा है कि क्या वह इस विशाल अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का इस्तेमाल धन कमाने के लिए कर सकता है? शायद ही कोई व्यक्ति हो जो थोड़ा अतिरिक्त धन पाना न चाहता हो।
गलत तरीके अपनाए बिना और कोई जोखिम लिए बिना भी इंटरनेट पर अतिरिक्त आय अर्जित कि जा सकती है। लेकिन बिना कुछ किए नहीं। यदि आपके पास कोई हुनर है, या आप अपना समय और श्रम देने को तैयार हैं तो इंटरनेट के महासमुद्र में कहीं न कहीं आपकी सेवाओं या विशेषज्ञता के कद्रदान जरुर मिल जाएंगे। आखिरकार इंटरनेट से जुड़े लोगों को भी आप-हम जैसी जरूरतें हैं। यदि किसी अमेरिकी नागरिक कि कोई आवश्यकता कोई हिंदुस्तानी व्यक्ति अपेक्षाकृत कम दामों में इंटरनेट के जरिये पूरा कर सकता है तो भला उसे क्या एतराज हो सकता है?
जी हां, इंटरनेट पर पूरी तरह क़ानूनी ढंग से भी अतिरिक्त धन कमाया जा सकता है। बशर्ते आपके पास कोई उत्कृष्ट उत्पाद, सेवा, योग्यता या विशेषज्ञता हो। और यदि आपको इंटरनेट मार्केटिंग करने के तौरतरीके भी आते हो तो सोने पे सुहागा।
1:- फ्रीलांसिंग
फ्रीलांसिंग, यानि किसी व्यक्ति या कंपनी से औपचारिक रूप से जुड़े बिना उनका कोई काम पूरा करना। जो लोग पहले ही कहीं कार्यरत हैं, वे अपने खाली समय में ऐसे कार्य करते हैं, तो ऐसे लोगों कि भी कमी नहीं है जिन्होंने फ्रीलांसिंग को ही अपनी आजीविका का माध्यम बनाया है। इंटरनेट पर वेब डिजाइनिंग से लेकर लेखन, ग्राफिक डिजाइनिंग, पेज डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, कॉपीराइटिंग, टीवी कार्यक्रमों की स्क्रीप्टिंग, सेल्स और मार्केटिंग, फाइनेंस से लेकर कानूनी सलाहकार सेवाओं, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग तक के फ्रीलांस प्रोजेक्ट उपलब्ध है। प्रायः ऐसे काम प्रोजेक्ट के आधार पर मिलते हैं और हर प्रोजेक्ट के लिए निश्चित राशि दी जाती है। ऐसे प्रोजेक्ट्स में जहां कंपनियों को अच्छी दरों पर और जल्दी काम पूरा करवाने में आसानी होती है, वहीं फ्रीलांसर्स को अपना मौजूदा काम छोड़े बिना खाली समय में कुछ अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलता है।
फ्रीलांसिंग के इच्छुकों के लिए कई साइट उपलब्ध हैं जिन पर रजिस्ट्रेशन कराकर आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। आपको मिलने वाले काम के बदले में वेबसाइट कि ओर से थोड़ा सा शुल्क वसूला जाता है। कुछ वेबसाइटों कि सदस्यता शुल्क भी लिया जाता है। फ्रीलांसरों के लिए कुछ साइट्स इस प्रकार हैं-
Elance
Freelancer
Rent-A-Coder
Logoworks
Designoutpost
2:- अनुवाद, संपादन, प्रूफ-रीडिंग
इसे फ्रीलांसिंग कि श्रेणी में भी रखा जा सकता है, लेकिन इस किस्म का काम काफी बढ़ चुका है इसलिए इसे एक स्वतंत्र श्रेणी में शुमार किया जाने लगा है। कई वेबसाइटें ऐसी सेवाएं चाहने वाली कंपनियों और अनुवादकों-संपादकों के बीच मंच का काम कर रही है। यदि आपकी किन्हीं दो भाषाओं पर अच्छी पकड़ है तो आप भी अतिरिक्त आय के लिए इस विकल्प को आजमा सकते हैं।
इन वेबसाइटों पर अनुवादकों को प्रायः काम कि गुणवत्ता के आधार पर, प्रति शब्द के आधार पर पारिश्रामिक दिया जाता है। कई बार ग्राहक किसी खास फॉर्मेट में अनुवाद मांगता है, इसलिए विभिन्न सॉफ्टवेयर फॉर्मेट की जानकारी रखने वाले अनुवादक दूसरों से बेहतर आय अर्जित कर लेते हैं। इंटरनेट के जरिये अनुवाद के अवसर उपलब्ध कराने वाली कुछ प्रमुख वेबसाइट इस प्रकार हैं-
Proz
Translatorscafe
Traduguide
Langjobs
Elance
Freelancer
3:- ऑनलाइन ट्यूशन
पश्चिमी देशों में अभिभावकों के पास अपने बच्चों का होमवर्क पूरा करवाने का वक्त नहीं होता। ऊपर से सस्ता और अच्छा ट्यूटर तलाशना उतना ही मुश्किल। ऐसे माता-पिता के लिए इंटरनेट एक सुखद माध्यम बनकर सामने आया है। वे इसकी मदद से अपने बच्चों को विदेशी शिक्षकों से अपेक्षाकृत कम दरों पर ऑनलाइन ट्यूशन करवा लेते हैं जिसमे दोनों ही पक्षों का लाभ होता है। यदि आप भी शिक्षक हैं या किसी विषय पर अच्छी पकड़ रखते हैं तो घर बैठे-बैठे ही देसी-विदेशी छात्रों को ट्यूशन दे सकते हैं। यदि आपको एक से अधिक विदेशी छात्र मिल जाते हैं तो आपकी आय पूर्णकालिक नौकरी से भी बेहतर हो सकती है।
विषय विशेष कि ट्यूशन के अलावा छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में मदद करने और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं कि कोचिंग जैसे अवसर भी उपलब्ध हैं। इसके लिए ट्यूटर को प्रति घंटा 5 डॉलर (लगभग 300 रूपये) से 25 डॉलर (लगभग 1500 रूपये) तक मिल जाते हैं। अपने घर से बाहर निकले बिना महज एक घंटा काम करके इतना कमा लेने में भला क्या बुराई है। लेकिन ऐसे छात्रों को ढूंढा कैसे जाए ? इसका उत्तर भी इंटरनेट पर ही मौजूद है। ऐसी ही कुछ साइट्स है-
Tutorvista
Transtutors
Onlinetuition
Buddyschool
Hometutorsnetwork
4:- फोटोग्राफी
अगर आपको लगता है कि आपके भीतर फोटोग्राफी कि प्रतिभा मौजूद है तो वेबसाइट, प्रेजेंटेशन, ब्रॉशर, पत्र-पत्रिकाओं, अख़बारों आदि के लिए चित्रों कि मांग हमेशा बनी रहती है। इंटरनेट पर कुछ स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइटें मौजूद है जो अच्छी क्वालिटी के लाखों फोटोग्राफ और ग्राफिक्स का संकलन तैयार रखती है। प्रकाशन संस्थान और वेबसाइट निर्माता उनसे अपनी पसंद के फोटोग्राफ या चित्र खरीद सकते हैं। लेकिन अनेक मौकों पर इन वेबसाइटों के पास मांग के अनुसार उपलब्ध कराने के लिए चित्र नहीं होते। मिसाल के तौर पर किसी व्यक्ति को केरल कि किसी प्राचीन मल्ल-विद्या का चित्र चाहिए तो वह स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइटों के पास शायद ही उपलब्ध हो। इसी तरह किसी छोटे से गांव, किसी विशेष घटना, किसी भुला दिए गए व्यक्ति आदि के चित्र भी अनेक बार अप्राप्य हो जाते हैं। अगर आपके पास उनके फोटोग्राफ हैं तो आप उन्हें स्टॉक फोटोग्राफ साईटों को बेच सकते हैं। वेबसाईटों कि बढ़ती संख्या के कारण विश्व में बहुत सामान्य चीजों- मसलन चम्मच, कटोरी, दरवाजा, दीपक, पेन, स्याही, कम्प्यूटर, बदल, पेड़ आदि के चित्रों कि भी दुनिया में बहुत मांग है। आप अपने आस-पास की चीजों के अच्छी क्वालिटी के चित्र खींचकर उन्हें भी इन वेबसाईटों को भेज सकते हैं।
अमेरिकी नेवी इंस्टीट्यूट जैसे कुछ सरकारी संस्थान और पर्यटन संबंधी वेबसाइटों पर भी ऐसे फोटोग्राफों की मांग निरंतर बनी रहती है। लेकिन इन वेबसाइटों को फोटोग्राफ देते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपके चित्रों में किसी के ट्रेडमार्क, कॉपीराइट या किसी कानून का उल्लंघन न हो रहा हो फोटोग्राफ खरीदने वाली कुछ साइट्स के नाम-
Fotolia
Istockphoto
Shutterstock
Dreamstime
Usphotostock
Webshots
5:- एचआर सर्विसेस
आपने सुना होगा कि कुछ कम्पनियां उन कर्मचारियों को इन्सेंटिव देती है जो उनकी जरुरत के अनुसार नए कर्मचारियों की भर्ती में मदद करते हैं। कुछ कम्पनियां इसी तरह के इन्सेंटिव उन सामान्य इंटरनेट सर्फर्स को भी देती है, जो उन्हें अच्छे उम्मीदवार सुझाते हैं। यह राशि 50 डॉलर से 1000 डॉलर (लगभग 3000 रूपये से 60000 रूपये तक) हो सकती है, बशर्ते उनके द्वारा सुझाए गए उम्मीदवार का चयन हो जाए।
पुरे महीने में ऐसे किसी एक व्यक्ति को भी नियोक्ता द्वारा चयनित करवाने में सफल रहते हैं तो अतिरिक्त आय का आपका उद्देश्य पूरा हो जाता है। इस किस्म के काम में ऐसे लोग अधिक सफल होते हैं जो नियोक्ताओं और उम्मीदवारों दोनों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखते हैं। इस क्षेत्र में कुछ उपयोगी साइट्स इस प्रकार है-
Referearns
Zyoin
Wisestepp
Hiremagic
अंत में, इंटरनेट को अगर दूसरे लोगों तक पहुंचने के एक माध्यम के रूप में लिया जाए तो आय के कई वैध और नवीन रास्ते खुल सकते हैं। शुरुआत में आपको खोजबीन, संपर्कों और तौरतरीकों को जानने-समझने में काफी समय लगाना पड़ सकता है। अलबत्ता, अगर एक बार आपका काम और नाम चल निकला तो अपेक्षाकृत कम समय लगाकर भी आप नियमित आय प्राप्त करते रह सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment