Ad

Showing posts with label इंटरनेट से कमाई. Show all posts
Showing posts with label इंटरनेट से कमाई. Show all posts

Sunday, 10 April 2016

ऑनलाइन बढाएं आमदनी

आप भले ही आज 15 हजार से 20 हजार रुपए कमा रहे हों, लेकिन चाहें तो अपनी आय में आसानी से इजाफा कर सकते हैं। आप अपने किसी हुनर के बूते अपनी वर्तमान आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं।

यूट्यूब : आप भी अक्सर विडियो देखने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते होंगे। अगर चाहें तो आप इसी यूट्यूब से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा। आपकी कमाई का आधार वह विडियो होगा जिसे अधिक लोगों ने देखा। यूट्यूब आपके विडियो पर करीब 15 दिन तक नजर रखेगा। इसमें देखा जाएगा कि इन दिनों कितने लोगों ने इस विडियो को देखा। उसके बाद आप अगले स्तर पर पहुंचते हैं और आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाती है। अगर ऐसा नहीं होता तो भी कोई बात नहीं, आप फिर 2 महीने बाद दोबारा से अपनी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। एक बार रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेने के बाद आप अधिक से अधिक विडियो यहां अपलोड करें। आपको यूट्यूब को विज्ञापन के लिए इजाजत भी देनी होगी। इसके लिए आपको चैनल के डैशबोर्ड पर जाना होगा। आप यह प्रक्रिया अपनाएं-

विडियो अपलोड करने के बाद मोनिटाइज करने के पहले विडियो मैनेजर पर जाएं। वहां ओके करें।
इसके बाद ‘मोनिटाइज विद एड’ बॉक्स ओके करें।
इसके बाद आपका काम खत्म और कमाई शुरू।
ऑनलाइन ट्यूशन : इन दिनों ऐसी कई वेबसाइट हैं जो अलग-अलग विषयों पर पेड ई-ट्यूटर की सुविधा देती है। इनमें www.tutorvista.com , www.2tion.net आदि साइट्स हैं। यूजर्स को इन पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद कुछ ही घंटे पढ़ा कर वह अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। आपके पास इंटरनेट कनेक्शन के साथ-साथ वेबकैम जैसी सुविधा भी जरुर होनी चाहिए।
फेसबुक : आप सभी के फेसबुक अकाउंट हैं। फिलहाल आप इसे चैट व नए-नए दोस्त बनाने, पिक्चर्स, विडियो शेयर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सोचिए अगर यही नियमित आय देने लगे तो आपका दोस्तों संग टाइमपास भी होगा और कमाई भी। आपने देखा होगा कि बहुत से सिलेब्रिटीज या किसी बिजनेस प्रमोटर के फेसबुक पेज होते हैं। इन फेसबुक पेजों को लाइक करते ही आप उसके सदस्य बन जाते हैं। अब जो भी उस पेज पर पोस्ट किया जाता है, वह सीधे आपकी वॉल पर दिखने लगता है। आप भी अपने मनपसंद किसी विषय पर एक फेसबुक पेज बना सकते हैं। याद रहे, आपको रोज उसमें अच्छा कंटेंट पोस्ट करना है। साथ ही आपको अपने दोस्तों सहित अन्य लोगों को इस पेज का इन्वाइट भी भेजना है। जैसे-जैसे आपके पेज की लोकप्रियता बढती जाएगी उसके लाइक में भी इजाफा होता जाएगा। एक बार लिखे करने वालों की संख्या 6000 से 7000 पहुंच जाती है तो अच्छी कीमत पर उसे बेच सकते हैं।

ब्लॉगर : ब्लॉगर गूगल का एक प्लेटफ़ॉर्म है जहां आप कुछ नया लिखकर कमाई कर सकते हैं।ब्लॉग बन जाने के बाद उसमें खूबसूरत थीम, कलर व लोगो से सजाएं। हर दिन अपने विचार या कोई लेख पोस्ट करने की आदत बनाएं। पैसा कमाने के लिए आपको एडसेंस अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद गूगल आपको विज्ञापन देगा। गूगल को जितनी कमाई उन विज्ञापनों से होगी वह अपने नियम अनुसार कुछ रकम आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा। ब्लॉग छह माह पुराना होने के बाद आपको गूगल एडसेंस में आवेदन करना चाहिए। इसके बाद गूगल आपके ब्लॉग का रिव्यू करता है। उसके बाद 4-5 दिन के अन्दर आपको इसकी स्वीकृति मिल जाती है।
फोटो बेचकर भी कमाई : अनेक वेबसाइट्स हैं जिन पर आप फोटो बेच सकते हैं। कुछ प्रमुख साइट्स हैं- www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com , www.istockphoto.com आदि। इन साइट्स में साइट सदस्यों को फोटोज को साइट पर सबमिट करना पड़ता है।

डोमेन नेम : आप विभिन्न विषयों के कुछ अच्छे नाम सोचकर उनके डोमेन अपने नाम रजिस्टर्ड करा सकते हैं।जरुरत पड़ने पर आप उन्हें अच्छी कीमत पर किसी को बेच सकते हैं। ऐसे कुछ डोमेन नाम की अच्छी मांग रहती है जो अलग हो और भविष्य में कोई ब्रांड बन सके। आपको करना बस इतना है कि आज उन्हें सस्ती कीमत पर अपने नाम कर लेना है और समय आने पर उन्हें बेच देना है।

Saturday, 5 September 2015

स्मार्टफोन से कमा सकते हैं लाखों रु.

अगर आपके पास स्मार्टफोन है और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आपघर बैठे लाखों रूपए कमा सकते हैं। कई ऑनलाइन वेबसाइट आपके फोटो खरीदने के लिए तैयार हैं। आप फोटो खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। कंपनी इन फोटो का इस्तेमाल दुनिया के अलग-अलग देशों में करती हैं। यदि आपका फोटो चुना जाता है, तो आपको एकमुश्त भुगतान के बाद रॉयल्टी भी मिलेगी।
विभिन्न वेबसाइट्स पर फोटो भेजने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास प्रोफेशनल कैमरा हो, आप अपने स्मार्टफोन से भी फोटो खींच सकते हैं। हालांकि, फोटो पिक्सल का ख्याल रखना जरूरी है। पिक्चर क्वालिटी बेहतर होगी, तभी कंपनी आपको डिमांड भेजेगी।
इन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं फोटो अपलोड
इस वेबसाइट के 100 देशों में 1.50 मिलियन के अधिक क्लाइंट हैं। शुरुआत में फोटो की कीमत उसकी क्वालिटी के आधार पर तय की जाती है। कंपनी की डिमांड के मुताबिक आपको फोटो उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद आपको उसकी कीमत मिल सकेगी।
इस वेबसाइट का दावा है कि वह 150 से अधिक देशों में डील करती है। अब तक यह अपने कंट्रीब्यूटर को 250 मिलियन डॉलर से अधिक पेड कर चुकी है। कंपनी के पास रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का भी ऑप्शन है।
वेबसाइट पर फोटो, इलस्ट्रेशन और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। यहां आपको रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। हां, आपके द्वारा लिए गए फोटो के पिक्सल अच्छे होने चाहिए। इसके लिए बेहतर कैमरा उपयोग करेंगे, तो अच्छा रेस्पॉस मिलेगा।

Friday, 8 August 2014

घर से ऑफिस-ऑफिस

बात चौंकाने वाली है मगर सही है कि गूगल पर जिस 'की वर्ड' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वह है Work From Home । हर कोई घर बैठे कमाई करना चाहता है, चाहे पार्ट टाइम काम हो या फूल टाइम। इनमें एक बड़ा हिस्सा उन महिलाओं का है जो घर की जिम्मेदारी उठाने के साथ काम भी करना चाहती है। यह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इंटरनेट पर Work from home के तमाम ऐसे ऑप्शन है, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। 

Friday, 25 April 2014

ऑनलाइन व्यवसाय के 5 मिथकों से बचें

भारत में उत्पादों और सेवाओं की खरीद केलिए इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपकी कंपनी के लिए ऑनलाइन मौजूदगी अब बेहतर व्यावसायिक समझ है। व्यावसायिक वेबसाइट में उपभोक्ताओं को आपके व्यवसाय के बारे में अधिक जानकारी मिलती है और वे अधिक खरीद के लिए आपसे संपर्क बना सकते हैं। अगर आपके व्यवसाय की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं है और इसका कारण तकनीक से परिचित न होना अथवा इस प्रक्रिया का अधिक खर्चीला होना या फिर आप ऐसा सोच रहें हैं कि आपका व्यवसाय काफी छोटा है या वेब पर होने के बावजूद लाभ नहीं हो पा रहा, तो कुछ मिथकों से आपको बचना होगा।

Wednesday, 16 April 2014

इंटरनेट आमदनी के 5 तरीके और भी...

नेट के जरिए धन अर्जित करने के वैध तरीकों पर पहले भी हमने चर्चा की थी। आइए इंटरनेट से आय के पाँच और तरीकों पर इस बार नजर डालते हैं। 
ब्लॉगिंग  
ब्लॉगिंग की शुरुआत तो अपने विचारों और रचनाओं को प्रकट करने के मंच के रूप में हुई थी, पर धीरे-धीरे उसका विस्तार हो चुका है। वर्डप्रेसब्लॉगर आदि के जरिए ब्लॉग बनाना बहुत आसान है। लेकिन क्या ब्लॉगों के लिए भी उसी तरह विज्ञापन जुटाए जा सकते है, जैसे की वेबसाइटों या पत्र-पत्रिकाओं के लिए जुटाए जाते हैं? यह थोड़ा मुश्किल तो है पर असंभव नहीं। बशर्ते आपका ब्लॉग किसी न किसी रूप में विशिष्ट हो और उसे पढ़ने वालों की संख्या अधिक हो। ऐसा अच्छी सामग्री के जरिए भी हो सकता है और और अच्छे पब्लिसिटी के जरिए भी।

Thursday, 27 February 2014

करें ऑनलाइन बिज़नेस

लघु उद्योग देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं  क्योंकि रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ देश की
जीडीपी में भी अहम योगदान देते आ रहे हैं। उनकी ऑनलाइन उपस्थिति ने इसमें सबसे ज्यादा साथ दिया। अपने व्यवसाय, ब्रांड और सेवाओं व उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करने के कई सारे तरीके हैं। विज्ञापन भी इनमें एक तरीका है जो व्यापक असर छोड़ता है। उच्च लागत के अलावा विज्ञापन तब ही असरदार होता है जब यह लक्षित समूह के पास पहुंचता है, अन्यथा आपके पैसे बेकार चले जाएंगे।

Friday, 10 January 2014

इंटरनेट से कमाई के 5 रास्ते

इंटरनेट के आने के बाद से लगभग हर इंटरनेट योक्ता के मन में एक सवाल जरुर उठा है कि क्या वह इस विशाल अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का इस्तेमाल धन कमाने के लिए कर सकता है? शायद ही कोई व्यक्ति हो जो थोड़ा अतिरिक्त धन पाना न चाहता हो। 
गलत तरीके अपनाए बिना और कोई जोखिम लिए बिना भी इंटरनेट पर अतिरिक्त आय अर्जित कि जा सकती है। लेकिन बिना कुछ किए नहीं। यदि आपके पास कोई हुनर है, या आप अपना समय और श्रम देने को तैयार हैं तो इंटरनेट के महासमुद्र में कहीं न कहीं आपकी सेवाओं या विशेषज्ञता के कद्रदान जरुर मिल जाएंगे।  आखिरकार इंटरनेट से जुड़े लोगों को भी आप-हम जैसी जरूरतें हैं। यदि किसी अमेरिकी नागरिक कि कोई आवश्यकता कोई हिंदुस्तानी व्यक्ति अपेक्षाकृत कम दामों में इंटरनेट के जरिये पूरा कर सकता है तो भला उसे क्या एतराज हो सकता है?