Ad

Saturday, 4 January 2014

बुटिक : शौक को बनाएं रोजगार


सिलाई-कढ़ाई के शौकीन लोगों के लिए बुटीक का व्यवसाय बेहद लाभदायक हो सकता है। स्वरोजगार के रूप में बुटीक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपकी रूचि फैशन में है तो आप इस रुझान का लाभ उठा कर कुछ कमाई कर सकते हैं। शुरुआत में आपको फायदे से ज्यादा अपनी पहचान बनाने के बारे में सोचना चाहिए।
सबसे पहले यह निश्चय करें कि आपको कैसा बुटीक खोलना है। आप अपने बुटीक में स्पोर्ट्स वियर, फैशनेबल, मैटरनिटी वियर, कैज़ुअल, वेस्टर्न ड्रेसेस या पारंपरिक किस तरह के कपड़े रखेंगे। क्या आप बच्चों के लिए भी कपड़े रखेंगे ? अगर हाँ तो आपके ग्राहक को ज्यादा आसानी होगी।
बुटीक के लिए ज्यादा धन जरुरी नहीं होता, लेकिन आपके पास कुछ बुनियादी चीजें जरुर होना चाहिये। इसके लिए सिलाई मशीन, ओवरलॉकिंग मशीन, कढ़ाई मशीन, बड़ी टेबल, रैक, स्टैंड और सिलाई से जुड़ी चीज़ें बेहद जरुरी है। अपना स्थान है तो ठीक नहीं तो शुरुआत में किसी किफायती जगह पर किराये का कमरा लेकर उसे बुटीक का रूप दे सकते हैं। इसके बाद कारीगरों का भी वेतन होता है। आप बैंक से कर्ज़ ले सकते हैं। सरकार भी स्वरोजगार के लिए बहुत कम ब्याज पर कर्ज़ देती है। शुरुआत में बजट के हिसाब से ही खर्च करें और जब फायदा होने लगे तो अपना काम बढ़ायें।
आपके पास बड़ा कलेक्शन होना चाहिए और इसके लिये आपको अलग-अलग सप्लायर्स से बात करनी होगी। ये सप्लायर्स बहुत कम रकम में आपकी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। सप्लायर्स की जानकारी इंटरनेट के जरिये भी मिल सकती है।
यह समय विज्ञापन का है। इंटरनेट पर आप कम पैसे में विज्ञापन दे सकते हैं। समय-समय पर आप अगर कुछ खास ऑफर दें तो स्थानीय लोगों के बीच आपकी पहचान बन सकती है।
कुछ खास बातें जो काफी जरुरी है इस व्यवसाय के लिये जैसे- कपड़े की क्वालिटी का खास ख्याल, डिज़ाइन अलग होने चाहिए, समय पर काम पूरा करें, क्रिएटिविटी बेहद जरुरी।
बुटीक में आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने ग्राहक को क्या खास दे रहे हैं। अगर ग्राहक संतुष्ट होंगे तो कमाई अधिक होगी।






0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment