Ad

Tuesday, 27 August 2013

करें शेयर बाज़ार में कारोबार

शेयर बाज़ार 
आज भारत में पैसे कमाने के कई साधन मौजूद है, महत्वपूर्ण साधनों में एक बड़ा साधन भारतीय शेयर बाज़ार भी है। शेयर बाज़ार एक ऐसा बाज़ार है जहाँ कंपनियों के शेयर ख़रीदे-बेचे जाते है। भारत में लाखों लोग शेयर बाजार में दो-तीन हजार रूपये से कारोबार शुरू कर आज करोड़पति बन चुके है।
कुछ साल पहले तक बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सीधे खरीद-फरोख्त करनी पड़ती थी। पिछले कुछ सालो से कंप्यूटर और इन्टरनेट के माध्यम से कोई भी घर बैठे शेयर खरीद और बेच सकता है। जो काम पहले कुछ पैसे वाले लोग ही कर सकते थे अब वो सब एक आम आदमी भी कर सकता है। इसके लिए डीमेट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना पड़ता है। आज-कल कई बैंक जैसे ICICI, HDFC, SBI इत्यादि डीमेट सर्विस देते है। इस तरह के खाते की सालाना फीस 500-800 रूपये तक होती है। शेयर बाजार में कारोबार करना एकदम आसान है। यदि आप शेयर बाजार से रोजाना कमाना चाहते है तो आप आसानी से कमा सकते है।
शेयर बाजार में भारी-भरकम निवेश की जरुरत नहीं है। जरुरत है सिर्फ उन लाभदायक शेयरों की पहचान करने की जो  आपको एक ही दिन में अत्यधिक मुनाफा दे सके।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment