Ad

Friday, 1 February 2013

बेकरी में रोजगार अपनाएं

नमकीन, बिस्कुट, केक और पैटीज़ में करियर। आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मनोहर लाल अग्रवाल और श्याम सुन्दर अग्रवाल के लिए ये गर्व की बात है, क्योकि एक हल्दीराम तो दूसरा बीकानेरवाला जैसी मशहूर बेकरी कंपनियों के मालिक है। आप भी इस दिशा में कदम उठा सकते है।
बेकरी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में केक, पेस्ट्री, नमकीन और न जाने क्या क्या आने लगता है। आजकल इस तरह के आइटम की बाजार में काफी मांग है। बर्थ डे हो या किसी और तरह की पार्टी, बेकरी उत्पाद के बिना पार्टी अधूरी ही रहती है। पहले जहाँ बाजार में कुछ खास किस्म के बेकरी आइटम उपलब्ध थे, वही अब अनगिनत किस्म के आइटम बाजार में उपलब्ध है। अधिकतर काम मैन पावर यानी हाथ से ही होता है, इसलिए इसमें रोजगार की असीम संभावनाएँ है। इस क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के साथ-साथ छोटी कंपनियों के उत्पाद भी बाजार में खूब छाये हुए है।
देखने में यह काम मुश्किल लगता है, पर थोड़ी सी मेहनत इसे आसान कर देती है।घर से भी इस काम को शुरू किया जा सकता है, लेकिन काम शुरू करने से पहले आपको कुछ कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। इसके लिए आप फ़ूड लाइसेंस, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट तथा ISO प्रमाणपत्र जरुर लें, नहीं तो आपके लिए परेशानी हो सकती है। इस काम के लिए उपयोगी सारा कच्चा माल बाजार में आसानी से उपलब्ध है। यह खान-पान का मामला है और विश्वसनीयता ही इस क्षेत्र की बड़ी चीज है। अगर एक बार आप ग्राहक का दिल जीत लेते है तो फिर आपके लिए किसी बात की कोई कमी नहीं।


0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment