अगर आपके पास स्मार्टफोन है और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आपघर बैठे लाखों रूपए कमा सकते हैं। कई ऑनलाइन वेबसाइट आपके फोटो खरीदने के लिए तैयार हैं। आप फोटो खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। कंपनी इन फोटो का इस्तेमाल दुनिया के अलग-अलग देशों में करती हैं। यदि आपका फोटो चुना जाता है, तो आपको एकमुश्त भुगतान के बाद रॉयल्टी भी मिलेगी।
विभिन्न वेबसाइट्स पर फोटो भेजने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास प्रोफेशनल कैमरा हो, आप अपने स्मार्टफोन से भी फोटो खींच सकते हैं। हालांकि, फोटो पिक्सल का ख्याल रखना जरूरी है। पिक्चर क्वालिटी बेहतर होगी, तभी कंपनी आपको डिमांड भेजेगी।
इन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं फोटो अपलोड
इस वेबसाइट के 100 देशों में 1.50 मिलियन के अधिक क्लाइंट हैं। शुरुआत में फोटो की कीमत उसकी क्वालिटी के आधार पर तय की जाती है। कंपनी की डिमांड के मुताबिक आपको फोटो उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद आपको उसकी कीमत मिल सकेगी।
इस वेबसाइट का दावा है कि वह 150 से अधिक देशों में डील करती है। अब तक यह अपने कंट्रीब्यूटर को 250 मिलियन डॉलर से अधिक पेड कर चुकी है। कंपनी के पास रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का भी ऑप्शन है।
वेबसाइट पर फोटो, इलस्ट्रेशन और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। यहां आपको रॉयल्टी फ्री फोटो अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। हां, आपके द्वारा लिए गए फोटो के पिक्सल अच्छे होने चाहिए। इसके लिए बेहतर कैमरा उपयोग करेंगे, तो अच्छा रेस्पॉस मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment