Ad

Friday, 10 May 2013

मोमबत्ती उत्पादन : रोशन करें करियर


रंग- बिरंगी और खूबसूरत मोमबत्तियां अपनी सुन्दरता और झिलमिल रोशनी से हर किसी का दिल जीत लेती है। यही वजह है की मोमबत्ती उद्योग ग्रामीण स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रिय  स्तर तक अपनी पहचान बना चुका है। मोमबत्ती उत्पादन एक ऐसा काम है, जिसे घर बैठे घरेलू उद्योग की तरह किया जा सकता है और बड़े स्तर पर फक्ट्री लगा कर भी। इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। आप भी इससे जुड़ कर अपना करियर बना सकते है।
मोमबत्ती उत्पादन एक क्रिएटिव काम है। मोमबत्ती उत्पादन में डिज़ाइन और कलर कॉम्बिनेसन की समझ होना जरुरी है। यह एक ऐसा घरेलू उद्योग है, जिसे कम पूंजी में भी किया जा सकता है। इसमें अधिक लोगों की भी जरुरत नहीं है। इसे आप परिवार के सहयोग से शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको बहुत बड़ी जगह की भी जरुरत नहीं है। यह काम घर के किसी कोने में भी शुरू किया जा सकता है। आजकल बाजार में तरह-तरह के मोमबत्तियां मौजूद है, जैसे मेडिकेटिड मोमबत्ती, रोमान्स इन्हान्सिंग मोमबत्ती, अरोमा मोमबत्ती, फ्लोटिंग मोमबत्ती आदि अनगिनत उत्पाद रोज बाजार में लॉन्च हो रहे है। 
इसके लिए कच्चे माल के रूप में दो चीजों की जरुरत पड़ती है, सूत की बत्ती और मोम। ये दोनों चीजें आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। मोमबत्ती पैराफिन मोम से बनती है। पैराफिन कच्चे पेट्रोल को रिफाइन करने से मिलता है। इसके अलावा जैल मोमबत्ती बनाने के लिए जैल, खुशबूदार मोमबत्ती के लिए कुछ खास तरह के परफ्यूम और इन्हें सजाने के लिए पत्थर,मोती,सितारे थ्रेड, मोम पिघलाने के लिए बड़े बर्तन और चूल्हा। मोमबत्ती को विभिन्न आकार में ढालने के लिए सांचों की जरुरत होती है। 
मोमबत्ती उद्योग कुटीर उद्योग है, इसलिए इसे कम पूंजी में भी शुरू किया जा सकता है। यह कमाई के लिहाज से भी काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है।


0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment