Ad

Friday, 7 March 2014

ऑनलाइन है तो चमकता है बिजनेस

इंटरनेट ने दुनियाभर के लोगों को उत्पादों सेवाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल करने और अपने लाभ के लिए उनका उपयोग करने में सक्षम बनाया है। ऐसे प्रतिस्पर्द्धी माहौल में उपभोक्ताओं का आपके व्यवसाय, उत्पादों और सेवाओं से वाकिफ होना जरुरी है। ऐसे में इंटरनेट घरेलू स्तर के अलावा वैश्विक स्तर पर भी उपलब्ध उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने में आपकी मदद करता है, भले ही आपका व्यवसाय कितना ही बड़ा या छोटा हो।
आज के समय में जिस तरह से लोग ऑनलाइन जानकारियां लेते हैं, उससे इंटरनेट के प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। भारत में तेजी से उभरता ट्रेंड है बिजनेस सर्विसेज ऑनलाइन के उपयोग का। ऑनलाइन होने से कई तरह के खर्च भी घट जाते हैं, जैसे श्रम, बुनियादी संरचना आदि। जो कंपनियां अपने सभी उत्पादों या सेवाओं की जानकारियां ऑनलाइन देने में सक्षम है, उनके इन खर्चों में काफी कमी आती है। अब तो अधिकांश बिजनेस हाउस इसे अपने बिजनेस के जरुरी हिस्से के रूप में ऑनलाइन सर्विसेज कंपोनेंट को जोड़ते हैं। उन्हें इसका लाभ भी मिलता है। इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग और टिकटिंग और मूवी टिकट की ऑनलाइन खरीद जैसे ऑनलाइन क्रियाकलापों में तेज बढ़ोतरी भारत में ऑनलाइन के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी का सबूत है। कम से कम लागत में बढ़ रही दृश्यता और पहुंच आज अधिकांश बिजनेस के लिए रिपीट कस्टमर्स यानी बार-बार आपके उत्पादों या सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों का बड़ा आधार बनाने की प्राथमिकता पूरी करती है। ऐसे में वेबसाइट आपको चौबीसों घंटे अपने बिजनेस कस्टमर्स के साथ लगातार संबंध और संपर्क बनाए रखने में मदद करती है। 
टेक्स्ट, पिक्चर और विडियो जैसे फॉर्मेट का उपयोग करते हुए वेबसाइट आपके उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करती है। इससे आपके उत्पादों और सेवाओं को अधिकाधिक विस्तार मिलता है। वेबसाइट वर्त्तमान ग्राहकों के संपर्क में बने रहने और वेबसाइट पर आने वाले नए ग्राहकों से संपर्क बनाने और आपकी वेबसाइट पर जांच-पड़ताल करने में भी मदद करती है। यह आपको ग्राहकों के समक्ष नए उत्पादों, ऑफर्स और अपडेट्स उपलब्ध कराने में भी मददगार है। आपकी वेबसाइट वर्त्तमान ग्राहकों को बनाए रखने में मदद करती है। वेबसाइट पर अगर बेहतर तरीके से चीजें पेश की जाती है तो लोग बार-बार आपकी साइट पर आएंगे। ऐसा संबंधित उद्योग के लिए उपयोगी और मददगार टिप्स और लेख उपलब्ध कराकर किया जा सकता है। इंटरनेट एक बेहद उपयोगी माध्यम है, जिस पर बिना कुछ ज्यादा गंवाए छोटी कंपनियां और उधमी बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। हालांकि इस माध्यम का लाभ उठाने में सक्षम होने के लिए व्यवसायों की वेब पर मौजूदगी होनी चाहिए। 

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment