Ad

Thursday, 27 February 2014

करें ऑनलाइन बिज़नेस

लघु उद्योग देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं  क्योंकि रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ देश की
जीडीपी में भी अहम योगदान देते आ रहे हैं। उनकी ऑनलाइन उपस्थिति ने इसमें सबसे ज्यादा साथ दिया। अपने व्यवसाय, ब्रांड और सेवाओं व उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करने के कई सारे तरीके हैं। विज्ञापन भी इनमें एक तरीका है जो व्यापक असर छोड़ता है। उच्च लागत के अलावा विज्ञापन तब ही असरदार होता है जब यह लक्षित समूह के पास पहुंचता है, अन्यथा आपके पैसे बेकार चले जाएंगे।
इंटरनेट पर खास दर्शकों तक पहुंचने के कई तरीके हैं जो आपके लिए कहीं अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं जबकि उसका खर्च परंपरागत विज्ञापन माध्यमों की तुलना में काफी कम भी है। इनमें वेबसाइट या ऑनलाइन ग्रुप की पहचान करना शामिल हैं। यधपि इंटरनेट मार्केटिंग विभिन्न तरीकों से आपको अपने संभावित कस्टमर तक पहुंचने में मदद करता है। लेकिन कोई ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू करने से पहले एक महत्वपूर्ण कदम अपना डोमेन नेम पंजीकृत करना और अपनी कंपनी की वेबसाइट बनवाना है। डोमेन नेम इंटरनेट पर बिज़नेस करने की दिशा में पहला जरुरी कदम है। इसमें वेबसाइट बनाने से लेकर कंपनियों के ई-मेल प्राप्त करने और भेजने और ऑनलाइन स्टोर निर्माण करने जैसे काम शामिल है। आपका डोमेन नेम आपकी कंपनी के ब्रांड का प्रतिनिधित्व करता है और इंटरनेट पर यह आपकी पहचान भी बन जाता है। इंटरनेट पर अपनी कंपनी की पहचान बढ़ाने के लिए एक सार्थक डोमेन नाम चुनिए और उसे पंजीकृत कराइए। डॉटकॉम डोमेन इंटरनेट नामों में सबसे अधिक लोकप्रिय डोमेन नामों में से एक है। ऑनलाइन मार्केटिंग आपके बिज़नेस को कई सारे लाभ प्रदान करती है जो कि मार्केटिंग के परंपरागत एवं पुराने तरीके उपलब्ध नहीं करा पाते। इंटरनेट मार्केटिंग कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच संवाद स्थापित करती है। यह दोनों तरफ से संचालित मीडिया है कंपनियां तुरंत अपने कस्टमर को जानकारियां उपलब्ध कराने में सक्षम होती है। इंटरनेट मार्केटिंग तुरंत नतीजे देती है। उपभोक्ता तुरंत अपने सवाल पूछ सकते हैं और चौबीसों घंटे ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं। यह आपके बिज़नेस के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। 
संक्षेप में कहें तो, ऑनलाइन बिज़नेस की मौजूदगी आपको किफायती तरीके से ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद करती है और इसके साथ साथ आपके व्यवसाय को बढ़ावा मिलता है। आज के व्यवसायिक परिवेश में ऑनलाइन मौजूदगी आपका बिज़नेस बढ़ाने में बेहद लाभदायक है, इसलिए आज से ही इसे शुरू करें।
एक क्लिक में कस्टमर :- वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक जरूरतों से जुड़े समाधान और जानकारियां हासिल करने के लिए न सिर्फ इंटरनेट पर निर्भर करते हैं बल्कि ऑनलाइन खरीद और लेनदेन भी करते हैं। अच्छी बात यह है कि इंटरनेट के जरिये यह सब काम अपने घर बैठे ही हो जाता है।
हैंडीक्राफ्ट शब्द पर क्लिक करने पर इससे जुड़ी हजारों श्रेणियां आ जाती है। इस तरह साफ है कि उपभोक्ताओं के पास आज असंख्य विकल्प है और ऑनलाइन मार्केट में जबरदस्त भीड़ है। सबसे बड़ी चुनौती विजिटर्स को अपनी वेबसाइट की तरफ आकर्षित करने की है। उसके बाद आप उन्हें अपने साथ बिज़नेस करने के लिए तैयार कर सकते हैं। इस तरह से 'क्लिक्स' से उन्हें आप अपना कस्टमर बनाते हैं।
ऑनलाइन सफलता में चार चांद लगा सकता है डोमेन नेम :- इंटरनेट पर बिज़नेस संचालित करने का पहला अहम चरण डोमेन नेम का चुनाव और पंजीकरण है। डोमेन नेम का चुनाव इस तरह से किया जा सकता है कि वह आपकी कंपनी या ब्रांड का प्रतिनिधित्व करे और इंटरनेट और आपके ब्रांड की पहचान बन जाए। इंटरनेट पर अपनी कंपनी की दृश्यता बढ़ाने और ऑनलाइन अपना ब्रांड स्थापित करने के लिए एक अर्थपूर्ण डोमेन नेम का चुनाव कीजिए और उसे पंजीकृत कराइए। जिस तरह से आपके बिज़नेस की तरक्की  के लिए ऑफलाइन दुनिया में लोकेशन का काफी महत्व है, उसी तरह .com डोमेन ऑनलाइन सफलता की कुंजी बन सकता है। .com डोमेन नेम इस समय इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय है। इसके अलावा यह आपके ब्रांड को भारत और वैश्विक स्तर पर विश्व्सनीयता उपलब्ध कराता है।
ऑनलाइन सर्च से ऑनलाइन शॉपिंग तक :- यात्रा बुकिंग, मूवी टिकट और बैंकिंग जैसी सेवाओं के क्षेत्र में ऑनलाइन की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के साथ इंटरनेट ने बड़े और छोटे सभी तरह के बिज़नेस के लिए असंख्य अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को कंपनियां अपने कस्टमर के रूप में तब्दील कर सकती है। 

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment