भारत में उत्पादों और सेवाओं की खरीद केलिए इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपकी कंपनी के लिए ऑनलाइन मौजूदगी अब बेहतर व्यावसायिक समझ है। व्यावसायिक वेबसाइट में उपभोक्ताओं को आपके व्यवसाय के बारे में अधिक जानकारी मिलती है और वे अधिक खरीद के लिए आपसे संपर्क बना सकते हैं। अगर आपके व्यवसाय की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं है और इसका कारण तकनीक से परिचित न होना अथवा इस प्रक्रिया का अधिक खर्चीला होना या फिर आप ऐसा सोच रहें हैं कि आपका व्यवसाय काफी छोटा है या वेब पर होने के बावजूद लाभ नहीं हो पा रहा, तो कुछ मिथकों से आपको बचना होगा।
एक अच्छी व्यावसायिक वेबसाइट आपको अधिक बेहतर व्यावसायिक तस्वीर पेश करने में मदद करती है। वह आपको अपने उपभोक्ताओं के संपर्क में रहने, उत्पादों के बारे में कई जानकारियां और उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री में मदद करती है। यह आपके लिए अपने उपभोक्ताओं से मिलने का प्रथम स्थान भी हो सकता है। इसके अलावा निवेशकों से बात कर सकते हैं और नौकरी के लिए भी आप ऑनलाइन आवेदन मांग सकते हैं।
2- क्या मेरे व्यवसाय के लिए वेबसाइट उपयुक्त होगी ?
अमूमन छोटे व्यवसाय दो बातों 'व्यवसाय के विकास के लिए अधिक लोगों तक पहुंच बनाना' और अभी हो रहे काम को बनाए रखना' के बीच झूलते रहते हैं। एक फर्नीचर दुकानदार की बात करें। उसके पास खूबसूरत कपबोर्ड, मेज, सोफा और इसी प्रकार के अन्य फर्नीचर है। चूंकि उसकी दुकान शहर के बीच स्थित नहीं है और वह अन्य उत्पादों के डिजाइन और उन्हें अपने उपभोक्ताओं के लिए लाने एवं ले जाने में व्यस्त रहता है, ऐसे में उसे नहीं पता है कि किस तरह वह अपने नए ग्राहक बनाए।
शहर में एक उपभोक्ता प्रदर्शनी होती है और वह अपना माल वहां प्रदर्शित करने के लिए मोटी रकम खर्च करता है। बड़ी संख्या में लोग उसके डिजाइन को देखते हैं और पसंद तो करते हैं, लेकिन वे तुरंत उन्हें खरीदने को तैयार नहीं है। यदि ऐसे में फर्नीचर दुकान के मालिक की अपनी वेबसाइट होती तो वह उस पर लगातार अपने लेटेस्ट डिजाइन के फर्नीचर की तस्वीर डाल सकता था।
3- तकनीक के बारे में अधिक नहीं जानता
अपने व्यवसाय में वेबसाइट के इस्तेमाल के लिए आपको तकनीक का जानकार होने की जरुरत नहीं है। साधारण भाषा में एक वेबसाइट इंटरनेट पर आपकी कंपनी का प्रोफाइल भर होती है। व्यवसाय के लिए वेब पेजों पर सामग्री तय करने के बाद वेब डिजाइनर वेबसाइट तैयार करने में आपकी मदद करता है। यही नहीं, ऑनलाइन भी वेबसाइट निर्माण सामग्री उपलब्ध है जिससे आपको काफी सहायता मिल सकती है। इसे पूरा करने के बाद आपको अपनी वेबसाइट को इंटरनेट पर डालना होता है। इसके लिए आप वेबहोस्टिंग कंपनी की मदद लेते हैं। वह आपको आपकी वेबसाइट के लिए वेब एड्रेस या डोमेन नेम रजिस्टर कराने में भी मदद करती है। आपकी वेबसाइट को दुनिया के किसी भी कोने में देखा जा सकता है।
4- वेबसाइट चलाऊंगा कैसे ?
वेबसाइट पर लगाया गया पैसा एक निवेश है। वेबसाइट के माध्यम से मिलने वाला अतिरिक्त व्यवसाय आपको आपकी वेबसाइट को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पैसा दे देता है। एक व्यवसायी होने के नाते आपको वेबसाइट बनाने और उसे संचालित करने के खर्च को मूल लागत में जोड़ना चाहिए।
5- मुझे अब काफी काम मिल गया है।
वेबसाइट का सबसे अधिक फायदा तब होता है जब आपका व्यवसाय बंद हो या फिर फोन पर जवाब देने के लिए कोई उपलब्ध नहीं होता। यही नहीं, आप किसी भी ग्राहक को किसी भी समय अपनी वेबसाइट देखने के लिए कह सकते हैं। ग्राहक आपकी वेबसाइट को सुविधानुसार चेक कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन बिक्री करते हैं तो वे अपने ऑर्डर ऑनलाइन दे सकते हैं। वेबसाइट आपको ग्राहकों के समक्ष कम कीमत और साधारण तरीके से पेश करती है ऐसे समय में जब ऑनलाइन खरीदारों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment