अगर आप अपने फोन में मौजूद पिक्चर, विडियो या फाइल को दूसरों से दूर रखना चाहते हैं मगर फोन में ‘एप लॉक’ जैसे एप्लीकेशन को डाउनलोड भी नहीं करना चाहते हैं तो फाइल मैनेजर में जाकर अपनी फाइलों को एक फोल्डर में रखकर छुपा सकते हैं। इसके बाद उस फोल्डर को कोई सर्च भी नहीं कर पाएगा।
अपनी फाइलों को ऐसे छुपाएं : सबसे पहले अपने फोन मेन्यू में जाएं। वहां दिए गए ‘फाइल मैनेजर’ पर क्लिक करके उसके अंदर जाएं। यहां आप एसडी कार्ड और इंटरनल मेमोरी का भी चयन कर सकते हैं जहां पर अपनी फाइलों को छुपाना चाहते हैं। मेमोरी का चयन करने के बाद फोल्डर बनाएं। फोल्डर बनाने के लिए ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं वाले सेटिंग पर क्लिक करें। उसके बाद एक बार खुलेगा जिस पर ‘न्यू फोल्डर’ लिखा होगा। ‘न्यू फोल्डर’ पर क्लिक करते ही नया फोल्डर बन जाएगा और उस पर नाम देने का विकल्प आ जाएगा। ध्यान रहे कि नाम से पहले आपको डॉट (.) लगाना होगा। उसके बाद ओके दबाएं। फोल्डर बनाते ही वह छुप जाएगा।
सेटिंग में ही दोबारा देखने का विकल्प : अगर फोल्डर से किसी भी फाइल को देखना चाहते हैं या फिर किसी फाइल को उस फोल्डर में कॉपी करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फोल्डर दोबारा खोलना होगा। इसके लिए फाइल मैनेजर में ही जाएं वहां ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं पर क्लिक करें। वहां ‘हाइड सिस्टम फाइल’ को अनचेक कर दें या फिर ‘शो हिडन फाइल’ पर क्लिक कर दें। अब फाइल मैनेजर में वह फोल्डर दिखाई देने लगेगा जिसे आपने हाइड किया था।
दोबारा हाइड के लिए : फोल्डर को दोबारा छुपाने के लिए आपको फाइल मैनेजर की सेटिंग में जाना होगा। तीन बिन्दुओं पर क्लिक करके ‘हाइड सिस्टम फाइल’ को सेलेक्ट कर लें।
फोल्डर के अलावा अगर आप एप्लीकेशन को भी छुपाना चाहते हैं तो Hide App-Hide Application Icon एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एप आपके फोन में मौजूद एप्लीकेशन के आइकन को छुपा देता है जिससे कोई नहीं जान पाएगा कि आपके फोन में वे एप्लीकेशन मौजूद हैं या नहीं। इसमें पैटर्न लॉक या नंबर लॉक का इस्तेमाल करके उन एप को दोबारा देखा जा सकता है। इसमें फोल्डर भी छुपाए जा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment