हम में से बहुतों ने KFC का नाम सुना होगा। आपको KFC चिकन पसंद हो न हो लेकिन इसकी कहानी जरुर पसंद आयेगी। KFC (Kentucky Fried Chicken) के संस्थापक का नाम कर्नल हारलैंड सांडर्स है। कर्नल सांडर्स का छोटा सा बिजनस था जिससे इनकी रोजी-रोटी चलती थी, लेकिन वहां पर सड़क बनने के कारण इनका बिजनस बंद हो गया। इसके बाद उनके पास कुछ नहीं बचा था और उनकी उम्र भी करीब 65 साल हो चुकी थी। उनको चिकन बनाना अच्छा लगता था और वह चिकन पर अलग-अलग प्रयोग करते रहते थे। वो मसाले और प्रेसर कुकर लेकर अपनी चिकन बनाने का प्रयोग की मार्केटिंग करने निकल पड़े। उन्होंने अलग-अलग रेस्टोरेंट से मिलना शुरू किया लेकिन सभी रेस्टोरेंट मालिकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। लेकिन कर्नल सांडर्स ने भी हार नहीं मानी और वह लगातार अपने कार्य में लगे रहे और कोशिश करते रहे।
आपको हैरानी होगी कि वह 1009 बार असफल रहे और 1009 लोगों ने उनको रिजेक्ट कर दिया, तब जाकर उनको सफलता मिल ही गई। 65 की उम्र में ज्यादातर लोग काम करने के बारे में सोचना छोड़ देते हैं। इस उम्र में कर्नल सांडर्स ने एक ऐसा बिजनस खड़ा कर दिया जो आज 20 देशों में है और इस कंपनी का सालाना टर्न ओवर 20 अरब डॉलर का है।
इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं, कोई भी कार्य अगर ईमानदारी और मेहनत से किया जाए तो एक न एक दिन सफलता जरुर मिलती है। हम भी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा कर सकते हैं, जरुरत है तो सिर्फ कोशिश करने की और हम सब को पता है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment