अगर आपके पास भी एक से ज्यादा जीमेल अकाउंट हैं तो कुछ टिप्स का इस्तेमाल करके एक ही ब्राउज़र पर दो जीमेल अकाउंट को लॉगइन किया जा सकता है। एक ही ब्राउजर पर दो जीमेल अकाउंट चलाने के लिए यूजर पहले क्रोम में मेन्यू बार को खोलें। इसके लिए ऊपर सर्च बार के दाईं ओर दिए गए तीन लाइनों के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद New Incognito Window पर जाएं। इस विंडो को खोलने के लिए Ctrl+Shift+N का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी विंडो पर एक निजी ब्राउजर की विंडो खुलकर सामने आ जाएगी। इस टैब में आप अपनी किसी भी जीमेल आईडी को लॉगइन कर सकते हैं। क्रोम के अलावा अगर आप फायरफॉक्स ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें भी दो जीमेल अकाउंट को लॉगइन कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल : फायरफॉक्स ब्राउजर के मेन्यू पर क्लिक करें। उसके बाद ‘New Private Window’ के विकल्प पर जाएं। इससे क्रोम की तरह प्राइवेट विंडो खुल जाएगी। इस विंडो को खोलने के लिए Ctrl+Shift+P का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टैब में आप लॉगइन कर सकते हैं।
इंटरनेट एक्सप्लोरर : इंटरनेट एक्सप्लोरर में भी निजी ब्राउजिंग का विकल्प है। इसमें निजी विंडो खोलने के लिए इंटरनेट एक्सप्लोरर की सेटिंग में जाएं। वहां सेफ्टी पर क्लिक करें। इसमें InPrivate Browsing का विकल्प है, उस पर क्लिक कर दूसरा अकाउंट खोलें।
यूजर को अक्सर अपनी प्राइवेसी की चिंता सताती है कि कहीं उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री किसी अन्य यूजर के हाथ न लग जाए। इससे बचने के लिए आप निजी ब्राउजिंग का विकल्प अपना सकते हैं। इसका फायदा यह है कि इसमें की गई ब्राउजिंग, ब्राउजर बंद होते ही डिलीट हो जाती है जो बाद में खोलने पर नहीं दिखती है।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment