अगर आप कहीं घुमने गए हैं औpaisaplazaर वहां इंटरनेट नहीं चल रहा है तो परेशान होने की जरुरत नहीं। आप चाहें तो एसएमएस की मदद से न सिर्फ अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट कर सकते हैं, बल्कि ट्विटर पर देश-दुनिया की हलचल भी जान सकते हैं। जी हां, फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल साइटों ने अपनी तरफ से कुछ मोबाइल नंबर जारी किए हैं जिन पर एसएमएस भेजकर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी स्टेटस अपडेट किया जा सकता है।
फेसबुक यूजर : एसएमएस से फेसबुक पर ऑफलाइन रहते हुए भी स्टेटस अपडेट किया जा सकता है। वही यूजर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर फेसबुक से जोड़ रखा है। स्टेटस अपडेट के लिए उन्हें 9232232665 पर एसएमएस भेजना होता है। इस मैसेज पर वही शुल्क देय होगा जो मोबाइल कंपनियां साधारण एसएमएस पर वसूलती है।
ऐसे जोड़ें नंबर : फेसबुक से मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए उसकी ‘सेटिंग’ में जाएं। यहां ‘जनरल सेटिंग’, ‘सिक्योरिटी’ और ‘प्राइवेसी’ के विकल्प मिलेंगे। इन्हीं के नीचे ‘मोबाइल’ का विकल्प दिखाई देगा। इसपर क्लिक करने पर फोन नंबर जोड़ने का विकल्प आएगा। यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद फेसबुक एक सत्यापन कोड भेजेगा। इसे साइट पर डालने पर आपका मोबाइल नंबर फेसबुक अकाउंट से जुड़ जाएगा।
ट्विटर यूजर : इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट से अपना फोन नंबर जोड़ने के बाद ऑफलाइन रहते हुए भी एसएमएस भेजकर लगातार ट्विट पोस्ट किए जा सकते हैं। भारत में ट्विटर से जुड़े नंबर के जरिए आप 9248948837 पर जो भी टेक्स्ट मैसेज भेजेंगे, वह आपकी प्रोफाइल पर ट्विट के रूप में दिखने लगेगा।
ऐसे जोड़े नंबर : ट्विटर अकाउंट से अपना फोन नंबर जोड़ने के लिए ट्विटर की ‘सेटिंग’ में जाएं। यहां एक नया पेज खुलेगा। इसपर बीच में ‘मोबाइल सेटिंग’ का विकल्प नजर आएगा। इसपर जाकर ट्विटर से अपना मोबाइल नंबर जोड़ दें। इसके बाद नीचे की तरफ आपको ‘ट्विटर अलर्ट’, ‘अनाउंसमेंट फ्रॉम ट्विटर’ और ‘फॉलो रिकमेंडेशन’ जैसे विकल्प दिखाई देंगे। इनपर क्लिक करके सेव कर लें। इससे आपको ट्विटर के नोटिफिकेशन फोन पर मिलने लगेंगे।
अगर आप किसी खास ट्विटर अकाउंट से एक भी ट्विट को छोड़ना नहीं चाहते हैं तो आप उस अकाउंट को ‘फेवरेट’ सूची में डाल सकते हैं। इससे संबंधित अकाउंट से जब भी कोई ट्विट पोस्ट किया जाएगा तो आपके मोबाइल पर उसका नोटिफिकेशन आ जाएगा। ऐसा करने के लिए आपको संबंधित यूजर की प्रोफाइल पर जाकर वहां दिए ‘स्टार’ पर क्लिक करना होगा।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment