Ad

Saturday, 11 January 2014

कभी चाय बेचने वाले गुड्डू भाई आज हैं कमोडिटी ट्रेड किंग

बीकानेर में गड्ढों से भरी गली में एक मामूली मकान है। इसके सामान्य से कमरे में एक ऐसा शख्स बैठा है जिसे ढूंढना आसान नहीं है। इस मामूली घर में रहने वाला यह शख्स बहुत अमीर, बहुत चालाक और कमोडिटी मार्केट का बड़ा खिलाड़ी भी है। उन्हें ग्वार ट्रेड का किंग भी कहा जाता है। कमोडिटी एक्सचेंज के ट्रेडर्स का कहना है की उनकी बात को मार्केट प्लेयर्स बड़ी गंभीरता से लेते हैं। वह भले ही सबसे बड़ा ग्वार ट्रेडर न हो, लेकिन सबसे प्रभावशाली जरुर है।
गुड्डू भाई यानी मोहम्मद रफीक की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। 45 साल के गुड्डू अपने पिता के पांच बेटों में से एक है। गुड्डू कभी कॉलेज नहीं गए। बड़ी मुश्किल से वे अंग्रेजी बोलते हैं, और उन्होंने बिज़नेस करियर टी-स्टॉल से शुरू किया था। इसमें वह फेल हो गए और रिक्शा मरम्मत करने की दुकान खोली। इसमें भी वह सफल नहीं हुए। 2003 में गुड्डू ने कमोडिटी ट्रेडिंग की शुरुआत की। उनके लिए ग्वार ट्रेडिंग की इच्छा थी। राजस्थान में ग्वार की सबसे ज्यादा पैदावार होती है और इस राज्य में ग्वार बिज़नेस का लम्बा इतिहास रहा है। गुड्डू को मार्केट के मूड की बहुत अच्छी समझ है। 
गुड्डू भाई के बिज़नेस करियर में तब बड़ा मोड़ आया जब 2004 में NCDEX ने ग्वार फ्यूचर्स ट्रेडिंग की शुरुआत की। इसके बाद ग्लोबल ऑइल कम्पनियों की ओर से ग्वार गम की मांग में काफी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी। ग्वार की कीमत आगे क्या होगी इस पर गुड्डू ने बड़े और सही दांव लगाए। इससे उन्हें स्पेशल ट्रेडर्स का दर्जा मिला। गुड्डू भाई कहते हैं कि 'मैं बस सच जानने की कोशिश करता हूं, दूसरे ट्रेडर्स से बात करता हूं। यह सिंपल बिज़नेस है।' वह एक सामान्य कमरे, दो कंप्यूटर , दो सेल फोन और एक टीवी सेट के साथ अपना काम करते हैं। 

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment