Ad

Tuesday, 22 September 2015

ब्राउज़र की सेटिंग में बदलाव कर ब्लॉक करें विज्ञापन

इंटरनेट को वीडियो देखने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो यह काफी महंगा पड़ता है। लेकिन फोन और ब्राउज़र की सेटिंग में बदलाव कर इंटरनेट डाटा बचाया जा सकता है। ब्राउज़िंग के समय दिखने वाले प्लगिन और विज्ञापन के पॉप अप विंडो तेजी से डाटा खर्च करते हैं। इन्हें हटाया जा सकता है। इसके अलावा कई ब्राउज़र फोटो कंप्रेस कर डाटा बचाते हैं।
विज्ञापन हटा कर करें बचत : वेबसाइटों पर आने वाले विज्ञापनों में फोटो और वीडियो होते हैं। इनसे काफी डाटा खर्च होता है। क्रोम में ‘adblock’ के जरिये विज्ञापन को ब्लॉक किया जा सकता है। इसके लिए क्रोम वेब स्टोरchrome.google.com/webstore पर adblock टाइप करें। यहां adblock आने पर ‘ADD TO CHROME’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके बाद विज्ञापन ब्लॉक हो जाएंगे।
यूसी ब्राउज़र पर सेव करें डाटा : ‘Uc Browser’ के जरिए 60 % तक डाटा कंप्रेस किया जा सकता है। इसमें ‘Text Only Mode’ की सुविधा है जिसे ऑन करने के बाद किसी भी साइट पर सिर्फ टेक्स्ट दिखाई देगा। यह बड़े रेजोल्यूशन की तस्वीरों को कंप्रेस कर भी डाटा बचाता है। यूसी ब्राउज़र में ‘Text Only Mode’ ऑन करने के लिए सबसे पहले मेनू में जाएं। मेनू खुलने के बाद बाईं ओर स्वाइप करने पर ‘Text Only Mode’ का विकल्प दिखेगा।
गूगल क्रोम पर डाटा सेवर : यह फीचर फोन पर वेब पेज और फोटो लोड होने से पहले कंप्रेस करता है। गूगल क्रोम सेटिंग में जाकर डाटा की खपत कम की जा सकती है। सेटिंग में नीचे की तरफ ‘Data Sevar’ का विकल्प है। इसे ऑन कर दें। यह खतरनाक थर्ड पार्टी एप को भी डाउनलोड नहीं होने देता।
ओपेरा मिनी में भी सुविधा : ओपेरा मिनी में सेटिंग में जाएं यहां सबसे ऊपर Load Image का विकल्प आएगा। यहां क्लिक करने के बाद Image Quality के ऑप्शन पर जाएं। यहां Image Quality को Low के दें। यह बड़ी फोटो कंप्रेस करने के बाद लोड करेगा।
पॉप अप विंडो से पाएं छुटकारा : सर्फिंग के दौरान कई वेबसाइटों पर प्लगिन, पॉपअप और विज्ञापनों की भरमार रहती है। ये सभी डाटा की खपत करने के अलावा इंटरनेट की स्पीड भी धीमा करते हैं। कुछ उपायों के जरिये इन पॉप विंडो और विज्ञापनों को बंद किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कंप्यूटर में गूगल क्रोम पर जाएं। इसके बाद सेटिंग के विकल्प पर जाएं। यहां ‘Show advanced settings’ और फिर Privacy के विकल्प पर जाएं। यहां Content Settings पर जाकर प्लगिन और पॉपअप को बंद कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment