फोन पर कॉलरट्यून लगाना भला कौन पसंद नहीं करता। ज्यादातर उपभोक्ता कॉलरट्यून के बदले मोबाइल कंपनियों की ओर से वसूले जाने वाले भारी शुल्क के चलते इनसे परहेज करते हैं। दरअसल, वे इस बात से अनजान होते हैं कि गूगल प्लेस्टोर पर ऐसे कई एप उपलब्ध हैं जो एंड्राइड फोन की गैलरी में मौजूद किसी भी गाने या ऑडियो क्लिप को कॉलरट्यून के तौर पर सेट करने की सुविधा देते हैं। वो भी बिना किसी मासिक शुल्क के। इससे यूजर को जब भी कोई व्यक्ति कॉल करता है तो उसका स्वागत ट्रिंग-ट्रिंग की सामान्य ट्यून के बजाय तय कॉलरट्यून से होता है।
रिंग एप का कमाल : गूगल प्लेस्टोर पर Wring Free Caller Ringtones एप मुफ्त में उपलब्ध है। यूजर इसे डाउनलोड कर किसी भी गाने को अपनी कॉलरट्यून बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप के मेनू में दिए ‘Register Call Me Tune’ पर जाकर अपना नाम और ईमेल पता डालने की जरुरत पड़ती है। फिर म्यूजिक के आइकन पर क्लिक करके गैलरी या म्यूजिक स्टोर से पसंदीदा गाना चुनना होता है। गाने की लोकेशन के नीचे दिए ‘Registar Details’ के विकल्प पर क्लिक करने से यह कॉलरट्यून के रूप में सेट हो जाता है। इसके बाद जब कोई व्यक्ति फोन करता है तो उसे यही गाना सुनाई देता है।
कॉलयू ट्यून लगाने का भी विकल्प : कॉलयू ट्यून वह कॉलरट्यून होती है जो यूजर की ओर से किसी दूसरे व्यक्ति को फोन मिलाने पर सुनाई देता है। दिलचस्प बात यह है कि सामने वाले शख्स ने इसे कॉलरट्यून के तौर पर सेट नहीं किया होता है। ‘Set Call You Tune’ का विकल्प भी Wring Free Caller Ringtones एप के मेनू बार में दिया गया है। इस पर क्लिक करने पर फोन में मौजूद सभी कॉन्टैक्ट खुल जाते हैं। हर कॉन्टैक्ट के नीचे फोन गैलरी या म्यूजिक स्टोर में उपलब्ध गाने को ‘Call You Tune’ बनाने का विकल्प दिखता है। यूजर अलग-अलग कॉन्टैक्ट के लिए अलग गाने चुनकर Ok के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
यूजर इसके अलावा Caller Tunes और MetroPCS Caler Tunes जैसे एंड्राइड एप्लीकेशन की मदद से भी मनचाहे गानों को फोन पर मुफ्त में कॉलरट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment