Ad

Wednesday, 21 October 2015

इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसी एप्लीकेशन और वेबसाइट हैं जिनके जरिए अपनी पहचान छिपाकर कॉल की जा सकती है। इतना ही नहीं, यह भी तय किया जा सकता है जिस फोन पर कॉल की जा रही है वहां पर कौन सा नंबर दिखना चाहिए। यानि कॉल जिसके नंबर से आ रही है, असल में दूसरी ओर वह होता ही नहीं है। इन एप के जरिए न सिर्फ फेक कॉल की जा सकती है बल्कि मैसेज भी भेजे जा सकते हैं। कुछ एप तो आवाज तक को बदल देते हैं। हालांकि इन एप के इस्तेमाल के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

छिप जाएगी कॉलर आईडी : इंटरनेट पर मौजूद कुछ एप के जरिए लोग अपनी कॉलर आईडी छिपा सकते हैं। वे यह भी तय कर सकते हैं कि फोन कॉल प्राप्त करने वाले व्यक्ति की डिस्प्ले पर इनकमिंग कॉल में कौन सा नंबर दिखाई देगा।
बदल जाएगी आवाज : स्पूफकार्ड एप कॉलर आईडी बदलने के साथ लोगों को उनकी आवाज बदलकर कॉल करने की सुविधा देती है। कॉलर आईडी छुपाने वाली अधिकतर एप का सर्वर अमेरिका में है लेकिन भारत में भी इनका दुरूपयोग हो सकता है। इन एप्लीकेशन का दावा है कि वे दोस्तों के साथ मजाक करने के लिए ऐसी सुविधा देती है। फेक कॉल को रिकॉर्ड करने की भी सुविधा है।

पहचान छिपाकर मैसेज : कई ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं जिनके जरिये किसी भी मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी नहीं करना पड़ता इससे मैसेज भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाती है। भारत में भी कई ऐसी वेबसाइट हैं।
कैसे करें बचाव ? 
किसी अनजान नंबर या फिर परिचित नंबर से आने वाली कॉल के दौरान किसी भी प्रकार का शक होता है तो सतर्क होने की जरुरत है। उस पर कॉल बैक कर के देख लेना चाहिए कि क्या वास्तव में परिचित ने ही कॉल की थी क्योंकि फेक कॉल एप के जरिये सिर्फ कॉलर आईडी बदली हुई दिखती है। हकीकत में कॉल उस नंबर से नहीं आती है। अगर किसी कॉल पर संदेह है तो उस व्यक्ति द्वारा कही गई बातों परिवार वालों और दूसरे दोस्तों से जरूर बताएं। अनजान नंबर से धमकी मिलने पर पुलिस को जरूर सूचित करें।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment