अगर आपके मैसेज या ईमेल को कोई पढ़कर सुनाए और उसके लिए आपको शुल्क भी नहीं देना पड़े तो कैसा हो। एंड्राइड के गूगल प्ले स्टोर पर कई एप मौजूद है जो आपकी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं इन्हें मुफ्त में इनस्टॉल भी किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर अपने फोन में मौजूद एमएस ऑफिस और पीडीएफ फाइलों पर प्रिंट टेक्स्ट को आसानी से सुन सकते हैं। इन एप का फायदा सफर के दौरान भी लिया जा सकता है।
कॉपी करते ही बोलने लगेगा टेक्स्ट : गूगल प्ले स्टोर से ‘Easy text to speach’ को डाउनलोड करके मोबाइल में इंस्टॉल कर लें। इसके बाद यूजर अपने मोबाइल में मौजूद जिस फाइल या टेक्स्ट को कॉपी करेंगे वह तुरंत आवाज में बदल जाएंगे। यूजर जिस पैराग्राफ या लाइन को सुनना चाहते हैं उसे दबा कर रखें। पैराग्राफ या लाइन को सेलेक्ट करते ही कॉपी का विकल्प दिखाई देगा जैसे ही कॉपी के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो यह अक्षर सुनाई देने लगेंगे। इससे अंग्रेजी उच्चारण भी सही होगा।
आवाज, स्पीड पर नियंत्रण संभव : गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ‘Text to voice’ एप में बोलने की गति और आवाज को नियंत्रित कर सकते हैं। अक्सर यूजर को तेज अंग्रेजी सुनने की आदत नहीं होती है और वह शब्दों को याद नहीं कर पाता। आवाज और बोलने की स्पीड को अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है।
डेस्कटॉप का टेक्स्ट बोलेगा : जो यूजर अधिकतर समय डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते हैं और उनके लिएमोबाइल में हर एक अक्षर को कॉपी करके सुनना मुश्किल होता है तो वह अपने डेस्कटॉप में ‘Speak it’ को इंस्टॉल करके किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करके सुन सकते हैं। इसके लिए गूगल क्रोम ब्राउज़र का होना जरुरी है। ‘Speak it’ को इंस्टॉल करते ही डेस्कटॉप में ऊपर की तरफ दाईं ओर यूआरएल बॉक्स के बराबर में साउंड का निशान बन जाएगा। इससे यूजर किसी भी टेक्स्ट को सेलेक्ट करके आसानी से सुन सकता है।

0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment