सोशल साइट पर ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी लिंक के जरिए हर 10वें यूजर के सोशल मीडिया अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में सोशल साइट पर आपत्तिजनक कंटेंट या अकाउंट को रिपोर्ट किया जा सकता है। कंटेंट रिपोर्ट करने का मतलब संबंधित साइट को इसकी जानकारी देना है।
ट्विटर गंभीरता से लेता है शिकायत : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर रिपोर्ट में कुछ भी आपत्तिजनक पाए जाने पर संबंधित अकाउंट को सस्पेंड भी कर देती है। ट्विटर पर कोई परेशान कर रहा है या धमकी दे रहा है तो रिपोर्ट करने के लिए किसी अकाउंट के दाहिने और दिए गए गोलाकार आइकन पर क्लिक करें। यहां रिपोर्ट का विकल्प मिलेगा। उसपर क्लिक करने पर ट्विटर पूछेगा कि आप इस अकाउंट को क्यों रिपोर्ट करना चाहते हैं। इसके लिए यहां पर पूरी शिकायत लिखकर देने का विकल्प भी दिया गया है।
फेसबुक भी रिपोर्ट नहीं करता नजरअंदाज : फेसबुक पर अगर किसी अकाउंट को रिपोर्ट करना चाहते हैं तो उसकी प्रोफाइल पर जाएं। यहां कवर फोटो के नीचे तीन बिंदुओं का आइकन होगा। इसपर क्लिक करने के बाद ‘Account Block’ और ‘Report’ का विकल्प आएगा। ‘Report Account’ के विकल्प पर जाकर उस व्यक्ति की ओर से शेयर किए गए कंटेंट और उसके अकाउंट को रिपोर्ट कर सकते हैं। किसी व्यक्ति के कंटेंट को रिपोर्ट करते समय फेसबुक कई विकल्प पूछेगा। यहां फोटो, कमेंट टाइमलाइन या किसी भी ग्रुप या पेज पर उस व्यक्ति के कंटेंट को रिपोर्ट करने के बारे में जानकारी देनी होगी। यह भी बताना होगा कि अकाउंट को क्यों रिपोर्ट करना चाहते हैं।
इंस्टाग्राम फोटो पर यूं जताएं आपत्ति : फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर कोई आपत्तिजनक फोटो भेज रहा तो उसे हटा सकते हैं। इसके लिए फोटो के सामने दिए एरो के निशान पर क्लिक करें। यहां रिपोर्ट का विकल्प आएगा। इसपर जाकर रिपोर्ट कर दें।
वाट्सएप पर ब्लॉक की सुविधा : वाट्सएप पर अन्य सोशल साइटों की तरह किसी कंटेंट को रिपोर्ट करने की सुविधा नहीं दी गई है। यानि वाट्सएप पर शेयर होने वाले किसी कंटेंट को हटाने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन गलत चीजें शेयर करने वाले किसी भी यूजर को ब्लॉक किया जा सकता है। एंड्राइड यूजर किसी व्यक्ति को ब्लॉक करना चाहते हैं तो उसकी वाट्सएप प्रोफाइल पर जाएं। यहां नीचे की तरफ सेटिंग में ‘Block User’ का विकल्प दिया गया है। इसपर क्लिक कर दें।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment