Ad

Tuesday, 22 December 2015

सबसे ऊपर दिखेगी आपके पसंदीदा एप की नोटिफिकेशन

फोन में कई बार कुछ एप्लीकेशन के नोटिफिकेशन एक साथ आ जाते हैं। इसी नोटिफिकेशन की भीड़ में हमारे पसंदीदा एप के नोटिफिकेशन सबसे नीचे चले जाते हैं। सेटिंग में बदलाव कर किसी विशेष एप्लीकेशन की नोटिफिकेशन सबसे ऊपर देख सकते हैं।
एंड्राइड फोन में अपनी पसंदीदा एप की नोटिफिकेशन सबसे ऊपर पाने के लिए यूजर को सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद ‘Sound and notification’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसमें आपको नीचे की ओर ‘App notification’ का विकल्प मिलेगा उसपर जाएं। इसमें उस एप्लीकेशन का चयन करें जिसकी नोटिफिकेशन को प्राथमिकता देना चाहते हैं। आपको प्रायोरिटी का विकल्प दिखाई देगा उसे ऑन कर दें। इससे आप जब भी अपने नोटिफिकेशन को चेक करेंगे पसंदीदा एप की नोटिफिकेशन दिखाई देगी।
फोन और मैसेज के नोटिफिकेशन में एप करेगा मदद : पसंदीदा एप के साथ अगर आप चाहते हैं कि कुछ खास लोगों के फोन और उनके द्वारा भेजे गए टेक्स्ट मैसेज का नोटिफिकेशन आप तक पहुंचता रहे, भले ही आपका फोन साइलेंट मोड पर क्यों न हो। इसके लिए आपको Priority Notifications Full एप को फोन में इंस्टॉल करना होगा। इसमें आप कुछ कॉन्टैक्ट को मिलाकर प्रायोरिटी लिस्ट तैयार कर सकते हैं। यह लिस्ट एक से ज्यादा भी हो सकती है।
छुपा भी सकते हैं नोटिफिकेशन : जब आप कुछ लोगों के पास बैठे होते हैं और आपको लगता है कि कहीं वे आपके नोटिफिकेशन से उन मैसेज को न पढ़ ले तो आप सेटिंग में बदलाव कर किसी एक एप के नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना होगा उसके बाद ‘Sound and notification’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसमें नीचे की ओर ‘App notification’ का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें। उस एप का चयन करें जिसके नोटिफिकेशन को बंद करना चाहते हैं। नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें।
डीपी की फोटो नहीं करनी होगी क्रॉप : अब वाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर को बिना क्रॉप किए पूरी तस्वीर लगाना मुमकिन है। इसके लिए ‘SquareDroid’ एप डाउनलोड करना होगा। अगर गैलरी में मौजूद किसी भी फोटो को प्रोफाइल पिक्चर बनानी है तो एप खोल ‘Take a foto’ पर क्लिक कर उसे चुनें। नई तस्वीर लेना चाहते हैं तो ‘Pick a foto’ का विकल्प भी उपलब्ध है। इसके बाद फोटो एडिट कर ऊपर दिए ‘Save’ के विकल्प पर क्लिक करें। इससे फोटो गैलरी में सेव हो जाएगी। वाट्सएप पर आप इसे बिना क्रॉप किये ही लगा सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment