Ad

Thursday, 20 December 2012

एयरसेल से मुफ्त 3जी इन्टरनेट


मैं आपको एयरसेल से मुफ्त 3जी इन्टरनेट चलाने की ट्रिक बता रहा हूँ| सबसे पहले एयरसेल का एक नया सिम लेना होगा। उस सिम को अपने मोबाइल में डाल कर चालू कर ले। अगर सिम में 2जी इन्टरनेट का ऑफर हो तो ठीक, नहीं तो 2जी का कोई इन्टरनेट पैक डाल ले।याद रखे 2जी इन्टरनेट का इस्तेमाल नहीं करना है।
 उसके बाद उस सिम में 3जी सेवा चालू कर ले। 3जी चालू करने के लिए मोबाइल पर अंग्रेजी के बड़ी अक्षर में START 3G लिख कर 121 पर मैसेज भेज दे। अपने मोबाइल को कुछ देर बंद रख कर पुनः चालू करे। आपके सिम में 3जी सेवा चालू हो गयी। 2जी सिम को 3जी में परिवर्तित करने पर 250mb 3जी मुफ्त दी जाती है। इसे देखने के लिए अपने मोबाइल पर *130#  डायल करे। सिम को मोबाइल से निकाल कर अपने 3जी मोडेम में लगा कर 250mb इस्तेमाल कर ले। इसके बाद 128 रूपये का इजी रिचार्ज कर ले। अब आप अपने कंप्यूटर पर  अनलिमिटेड 3जी का मजा लीजिये। लेकिन आपको हर महीने नया सिम खरीद कर यही प्रक्रिया दोहरानी होगी। मैंने कई महीनो तक इस ट्रिक द्वारा अनलिमिटेड 3जी का इस्तेमाल किया। मगर ना जाने कैसे एयरसेल वालो को मेरी इस चालाकी का पता चला, उन्होंने ये सेवा (मुफ्त 250mb ) बंद कर दी। मगर आप कोशिश जरुर करे।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment